ePaper

Raw Onion Benefits: कच्चे प्याज में है औषधीय गुण, इसके खाने से दूर रहती हैं ये गंभीर बीमारियां

Updated at : 24 Apr 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Raw Onion Benefits

Raw Onion Benefits

Raw Onion Benefits: कच्चा प्याज खाने से हेल्थ को कई सारे फायदे मिलते हैं. आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स...

विज्ञापन

Raw Onion Benefits: गर्मी के दिनों में कच्चा प्याज का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करनी चाहिए. कच्चा प्याज का उपयोग आयुर्वेद में औषधीय के रूप में किया जाता है. आपको हर घर में कच्चा प्याज आसानी से उपलब्ध हो जाएगा. यह खाने में भले ही तीखा होता है लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है. आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कच्चा प्याज खाने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से…

कच्चा प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दरअसल कच्चा प्याज में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जैसे कि विटामिन सी-बी-6, फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम आदि पाया जाता है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद रहता है.

पथरी और पेशाब के लिए

आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, प्याज आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है. पथरी और पेशाब के लिए प्याज बहुत ही लाभकारी है. प्याज का रस किडनी की पथरी के लिए बहुत ही लाभकारी है. जिनको पेशाब कम होता है यदि चार-पांच चम्मच प्याज का रस निकले और पानी में मिलाकर उसमें शहद मिलाएं फिर उसे पी लें. इसके अलावा आप बिना पानी मिलाएं प्याज के रस को शहद के साथ लेते हैं और ऊपर से पानी पीते हैं तो भी आपका पेशाब खुलकर के होगा और इससे पथरी में भी आपको पूरा लाभ मिलेगा.

इम्यून करें मजबूत

आयुर्वेद के अनुसार कच्चा प्याज में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं. अगर पर गर्मी के दिनों में कच्चा प्याज का सेवन करते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा. इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स हमे अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

पाचन को रखें दुरुस्त

कच्चा प्याज में पाए जाने वाले फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है. गर्मी में अगर आप कच्चा प्याज खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र मजबूर रहेगा. इसे अगर रोज खाते हैं तो इससे कब्ज और गैस से निजात पाया जा सकता है.

सूजन कम करें

आयुर्वेद के अनुसार कच्चा प्याज खाने से शरीर में सूजन कम होता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है. कच्चा प्याज खाने से गठिया, अस्थमा आदि से निजात पाया जा सकता है.

Also Read: आयुर्वेद की ये औषधियां करेंगी आपकी शुगर नियंत्रित

हड्डियां रहे मजबूत

कच्चा प्याज में सल्फर सबसे अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. गर्मी के दिनों में कच्चा प्याज खाने से हड्डियां हेल्दी रहती हैं. इससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को रोकने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा यह लू से भी हमे बचाता है.

याददाश्त बढ़ाने में

कच्चा प्याज में सल्फर मौजूद होता है, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है. इसे खाने से याददाश्त और एकाग्रता दोनो बढ़ता है.

Also Read: PCOS वाली महिलाओं में विटामिन डी की कमी से कौन-कौन सी दिक्कतें होती हैं? डायटिशियन से जानिए

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola