Weight Gain Diet: वजन बढ़ाने के लिए क्या खाये, जानिए क्या बताया डायटीशियन ने

Published by : Shweta Pandey Updated At : 12 May 2024 1:24 PM

विज्ञापन

Weight Gain Diet- Pic By: Social Media

Weight Gain Diet: वजन बढ़ाना है तो चलिए डायटीशियन से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए क्या खाये...

विज्ञापन

Weight Gain Diet: वजन बढ़ाना आज के समय में मुश्किल काम है. जहां लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए जूझ रहे हैं. अगर आप भी वजन गेन करना चाहते हैं तो हम डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे क्या खाएं कि वजन बढ़ाया जाए. चलिए जानते हैं विस्तार से…

फैटी फिश खाएं

डायटीशियन मोनिका बताती हैं कि वजन बढ़ाना है तो फैटी फिश खाना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं फैटी मछलियों में ओमेगा-3 होता है. इसे खाने से वजन तेजी से बढ़ाया जा सकता है.

दूध का सेवन करें

वजन बढ़ाना है तो दूध का सेवन करना शुरू कर दें. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्ब्स, फैट और विटामिन हाई लेवल समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे पीने से वेट गेन किया जा सकता है. खाने के साथ या वर्कआउट से पहले या बाद में हर रोज दूध का सेवन करना चाहिए.

Also Read: डायबिटीज के मरीजों को कौन सी सब्जियों को खाना चाहिए? जानिए डायटीशियन से

रेड मीट खाना शुरू कर दें

वजन तेजी से बढ़ाना है तो रेड मीट खाना शुरू कर दें. क्योंकि यह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो आपकी मसल्स को बनाने और वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है. रेड मीट में प्रोटीन और फैट दोनों होते हैं, जो वजन बढ़ाता है.

चावल खाएं

किसी को वजन बढ़ाना है तो चावल खाना शुरू कर दें. क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा सोर्स है, जो वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. एक कप चावल लगभग 200 कैलोरी देता है, जो वजन बढ़ाता है.

ड्राई फ्रूट्स खाएं

वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स सबसे अच्छा सोर्स होता है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैलोरी और पोषक तत्व होते हैं. अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो बादाम, काजू, अखरोट आदि को अपने डाइट में शामिल करें.

Also Read: डायटीशियन से जानिए 40 के बाद क्या खाये की शरीर में चुस्ती बनी रहे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola