ePaper

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन और बाहर निकली तोंद से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

Updated at : 17 Apr 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
weight

weight

Weight Loss Tips: अगर आप बढ़ते वजन और बाहर निकली तोंद से परेशान हैं तो आपको कुछ यहां टिप्स बताया गया है, जिसे फॉलो को तेजी से वजन और पेट को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में लोग सबसे अधिक बढ़ते वजन से परेशान हैं. सिर्फ वजन ही नहीं इसके साथ-साथ तोंद भी बाहर निकल जा रहा है. इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली और खानपान है. आज के समय में लोग सबसे अधिक बढ़ते वजन और बाहर निकले तोंद से जूझ रहे हैं. अगर आप भी बढ़ते वजन से तंग आ चुके हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसके आप तेजी से अपना वजन कम कर पाएंगे.

खुद को हाइड्रेट रखें

अगर वजन कम करना है तो खुद को हाइड्रेट रखें. इसलिए अधिक से अधिक तरह पदार्थों का सेवन करें. ताकि पेट भरा हुआ रहे. इससे आपका शरीर डिटॉक्स होगा और मेटाबॉलिज्म में सुधार भी होगा. आप चाहे तो अधिक से अधिक खीरा, तरबूज और अंगूर का सेवन कर सकते हैं. यह वजन घटाने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं.

टहलें

अगर आप ऑफिस में काम करते हैं को एक जगह न बैठे, क्योंकि इससे भी वजन बढ़ता है और तोंद बाहर निकलता है. इसके लिए बीच-बीच में टहलते रहे. ताकि आपकेमांसपेशियों में खिंचाव बना रहे. इससे आपका वजन तेजी से कम होगा साथ ही बाहर निकला पेट भी अंदर होगा.

Also Read: गर्मी में जामुन खाने से दूर रहती हैं ये गंभीर बीमारियां

सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें

वजन कम करना है तो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. आप घर हो या फिर ऑफिस अधिर से अधिक सीढ़ियों पर चलने की कोशिश करें. इससे आपके कैलोरी कम होगी और वजन बढ़ने से रोकने में मदद भी मिलेगी.

लाइट लंच करें

बढ़ते वजन और बाहर निकले पेट से अगर आप परेशान हैं तो आपको लंच थोड़ा लाइट करना होगा, ताकि वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगा. वजन कम करन है तो कम नाश्ता करें. क्योंकि नाश्ता अधिक करने के बाद अगर आप फिर से बैठकर काम करते हैं तो इससे भी आपका वजन बढ़ सकता है.

Also Read: प्रेग्नेंसी में चुकंदर खाने के क्या फायदे…

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola