ePaper

वजन घटाने के लिए बेस्ट है नींबू और शहद का ड्रिंक, जानें इसके फायदे

Updated at : 14 Apr 2024 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
lemon and honey

lemon and honey

Weight Loss Drink Lemon And honey Juice: वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट ड्रिंक नींबू और शहद है. अगर वजन घटाना है तो नींबू-शहद से बना जूस ही पिएं. यह न सिर्फ वेट लॉस में मदद करता है बल्कि अन्य बीमरियों से भी बचाता है.

विज्ञापन

Weight Loss Drink Lemon And honey Juice: वजन घटाने के लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट शहद और नींबू पानी पीने से भी वजन कम किया जा सकता है. आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे नींबू और शहद की ड्रिंक कैसे बनाया जाए, इसके पीने के फायदे आदि के बारे में…

नींबू और शहद पीने के फायदे

शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में

शहद और नींबू का पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जा सकता है. इसे पीने से सूजन और फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद मिलता है. जो हमे कई गंभीर रोगों से लड़ने में मदद करता है.

पाचन मजबूत रखने में

शहद और नींबू का पानी पीने से पाचन मजबूत रहता है. इसे पीने से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है.

Also Read: गर्मी में रोजाना पिएं गर्म पानी, कंट्रोल में रहेंगी ये बीमारियों

वजन कम करने में

शहद और नींबू का पीनी सुबह में पीने से वजन कम किया जा सकता है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोजाना नींबू और शहद का सेवन करें. इससे पेट में जमा जिद्दी चर्बी कम होता है.

नींबू और शहद का ड्रिंक कैसे बनाएं

अगर आप सोच रहे हैं कि नींबू और शहद का ड्रिंक कैसे बनाया जाए तो आपको बता दें सुबह एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू को निचोड़ लें. इसके ऊपर से एक चम्मच शहद मिला लें और इसे धीरे-धीरे पिएं. इससे बहुत तेजी से पेट की चर्बी कम होगी. बतात चलें कि एक दिन नींबू और शहद का ड्रिंक पीने से वजन कम नहीं होगा. इसके लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना होगा. यह पीने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. गर्मी के दिनों में इसे पीने से पेट के अलावा त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होगा.

Also Read: गर्मी हो या फिर ठंडी रोज पिएं तुलसी-एलोवेरा का जूस, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola