ePaper

Top 5 Anti-ageing Foods: बढ़ती उम्र को रोक सकते हैं ये 5 एंटी-एजिंग फूड्स, यहां जानिए

Updated at : 10 Apr 2024 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Top 5 Anti-ageing Foods

Top 5 Anti-ageing Foods

Top 5 Anti-ageing Foods: आज हम 5 एंटी-एजिंग फूड्स के बारे में बात करेंगे, जिसे आपको अपने डाइट में शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

Top 5 Anti-ageing Foods: उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी स्किन पर झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं. जिसका मुख्य कारण खान-पान और खराब लाइफस्टाइल है. इसलिए आपको अपने डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आपकी उम्र बढ़ने की संकेतों को दूर किया जा सकें. आज हम 5 एंटी-एजिंग फूड्स के बारे में बात करेंगे, जिसे आपको अपने डाइट में शामिल करना चाहिए…

हरी सब्जियों को खाएं

एंटी एजिंग फूड की बात हो रही है तो आपको अपने डाइट में कुछ हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. पालक, ब्रोकली आदि में फाइरबर, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है. इससे स्किन की उम्र बढ़ने के संकेतों का रोका जा सकता है. इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है.

टमाटर खाएं

टमाटर खाना किसी पसंद नहीं होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टमाटर में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है. जो सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से हमे बचाता है और स्किन पर ग्लो बना रहता है.

ब्लूबेरी खाएं

एंटी एजिंग फूड जो आपको हमेशा यंग रखता है. अगर आप भी अपने चेहरे को झुर्रियों से बचाना चाहते हैं तो ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज को खाना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें एंथोसाइनिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. जो हमारे शरीर में सूजन कम करता है साथ ही चेहरे पर ग्लो बना रहता है.

Also Read: डायबिटीज समेत इन बीमारियां को भी कंट्रोल करता है सौंफ

Also Read: हल्दी से दूर होती हैं कई खतरनाक बीमारियां, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण जी से जानें इसके फायदे

मछली खाएं

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन्स और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. इसे खाने से चेहर पर झुर्रियां नहीं आती है साथ ही आप हमेशा ग्लो करेंगे.

मेवा खाएं

हमेशा जवां दिखना है तो मेवा खाना शुरू कर दें. इसके लिए आप बादाम, चिया बीज, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें सबसे अधिक विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होते हैं. यह पोषक तत्व स्किन को पोषण देते हैं और ग्लो करने में मदद करते हैं.

Also Read: गर्मी में हो रही है लो ब्लड प्रेशर तो न हो परेशान, अपनाएं आयुर्वेदिक नुस्खे

Also Read: आयुर्वेद के अनुसार आखिर क्यों शाम 7 बजे तक कर लेना चाहिए डिनर, जानें कारण

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola