Health Tips:- आज से इन फलों को अपने डाइट का हिस्सा बनाएं, शरीर में नहीं होगी खून की कमी
Published by : Rishu Kumar Upadheyay Updated At : 28 Jan 2025 10:20 PM
हमारा असंतुलित डाइट हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. इसलिए खाने में पोषक तत्व से भरपूर भोजन करना स्वास्थ वर्धक होता है. अलग-अलग पोषक तत्वों की कमी से शरीर मे कई तरह की कमियां नजर आने लगती हैं. ठीक उसी प्रकार कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में आयरन की कमी हो जाती है जिसका परिणाम एनीमिया के रूप में सामने आता है.
हमारे बॉडी में खून की कमी एनीमिया को जन्म देता है.अधिक मात्रा में शरीर से खून निकल जाना, आयरन और विटामिन की कमी, ज्यादा मासिक धर्म ,चोट या घाव , शल्य क्रिया जैसे कई कारण मिलकर शरीर में खून के संतुलन को बिगाड़ देते हैं जिसका परिणाम एनीमिया के रूप में सामने आता है. अब अगर आप एनीमिया को सस्ते में लेने का सोच रहे हैं तो इससे पहले इससे होने वाली बीमारियो पर नजर दौड़ाएं. अगर एनीमिया है तो कैंसर, किडनी की बीमारी, हार्ट फेल्योर, क्रोनिक किडनी डिसिज, आतों के रोग, इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस सी और सिरोसिस जैसे बीमारियों से सामना हो सकता है. आज इस लेख में कुछ ऐसे फलों का जिक्र करेंगे जिनको नियमित खाने से शरीर में खून की वृद्धि की जा सके.
चुकंदर
चुकंदर में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसमें फोलेट और विटामिन बी 6 की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर के रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए जरूरी होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर को लाभ देता है इसलिए अगर आप शरीर में खून की मात्रा यही हीमोग्लोबिन को बढ़ाना चाहते हैं तो चुकंदर को अपने डेली डाइट में शामिलकरें.
सेब
सेब खाना हमेशा से स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. पुरानी कहावत भी है की “An apple a day keeps the doctor away” यानी हर दिन एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखेगा. सेब में आयरन, फाइबर और विटामिन C होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. सेब का नियमित सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है.
अमरूद
पका हुआ अमरुद स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है. पके अमरूद के सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. अमरूद में विटामिन ए ,विटामिन सी ,फाइबर, पोटेशियम, फोलिक एसिड, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुरता होती है. इसमें मौजूद आयरन फोलिक एसिड और विटामिन शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने में मददगार होते हैं.
अनार
अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो अनार का जूस पीना शुरू कर दें . अनार में आयरन विटामिन सी फाइबर जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है यह स्वादिष्ट भी होता है और खून बहने के साथ-साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










