Period Care Drink: पीरियड्स के असहनीय दर्द से मिलेगा छुटकारा, पिएं ये खास ड्रिंक, बॉडी को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
PERIODS

PERIODS(ai image)

Period Care Drink: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को आराम और सही खानपान की आवश्यकता होती है ताकि वे दर्द कम महसूस करे. ऐसे में आज हम आपको एक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहें है जिससे आपको शरीर में कई फायदे मिलेंगे.

विज्ञापन

Period Care Drink: महिलाओं में मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक नेचुलर प्रक्रिया है. आमतौर पर यह हर 28 से 35 दिनों में होती है और 3 से 7 दिनों तक चलती है. इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. पीरियड्स के समय महिलाओं को सिर्फ ब्लीडिंग ही नहीं, बल्कि कई बदलावों समाना करना होता है- जैसे पेट दर्द, मूड स्विंग्स, थकान, सिरदर्द और तनाव. इस दौरान महिलाओं को अपने ऊपर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए बेहद खास ड्रिंक (Period Care Juice)के बारे में बताने जा रहें हैं, जिससे पीरियड्स के समय में पीने से मिलते है बहुत फायदे. 

पीरियड्स के समय पिएं ये ड्रिंक

पीरियड्स की असहनीय पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल पानी को पी सकती हैं. यह आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है, क्योंकि नारियल पानी में मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली मानसिक तनावों को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, इसको पीने से मूड को फ्रेस रखने में मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें- Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान रखें खास ख्याल, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

यह भी पढ़ें- Juice Benefits: सुबह की शुरुआत करें इस जादुई जूस से, सेहत में आएगा जबरदस्त बदलाव

पीरियड्स के समय नारियल पानी पीने के फायदे

  • पीरियड्स के दौरान अगर आप नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद साबित होगा. इससे आप थकावट की समस्या से उबर सकते हैं. 
  • नारियल पानी पीने से आपके पेट दर्द की समस्या भी कम हो सकती हैं, क्योंकि इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है. 
  • पीरियड्स के समय नारियल पानी पीने से आप सिर दर्द की समस्या से भी राहत पा सकती हैं. साथ ही यह आपके दिमाग और मन दोनों को शांत रखने के लिए बेस्ट उपाय है.  
  • नारियल पानी आपके बॉडी को ठंडक प्रदान करता है, जो आपके त्वचा को भी ठंडा रखने के लिए फायदेमंद है. इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली चिड़चिड़ाहट से भी राहत पा सकते हैं. 
  • पीरियड्स के समय अगर आप गैस और कब्ज जैसी समस्या से गुजर रही है, तो आप नारियल पानी पी सकती हैं. ये आपके पाचन को सही रखने के लिए बहुत अच्छा नुस्खा है.  

यह भी पढ़ें- Health Tips: रसोई का यह चमत्कारी मसाला, बनेगा सेहत का सबसे बड़ा सहारा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola