Navratri 2022: नवरात्रि व्रत के दौरान खाली पेट न खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य रहेगा ठीक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2022 2:53 PM
Navratri 2022: नवरात्रि व्रत के दौरान लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए कई नियमों और अनुशासन के महत्व पर भी जोर देते हैं, लेकिन साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. ऐसे में आप कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) इस बार 26 सितंबर से शुरू हो रही है. मां दुर्गा (Maa Durga) इस बार हाथी पर आ रही हैं, जिसे अति शुभ माना जाता है. नवरात्रि शक्ति उपासना का महान पर्व भी मना जाता है. नवरात्रि पूजा में मां दुर्गा की नवों रूपों की उपासना की जाती है. इस दौरान नवरात्र करने वालों को कई विधि विधान है जिसे अपनाना होता है. नवरात्रि में व्रत करने वाले इन दिनों शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं. इस दौरान खाने पीने को लेकर कई काफी ध्यान रखना जरूरी है. कई लोग व्रत के दौरान खाली पेट में ऐसी चीजों का सेवन कर लेगे हैं, जिससे उन्हें गैस और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है, क्योंकि कुछ ऐसे फूड्स होते है जिसका सेवन व्रत के दौरान आपको खाली पेट में नहीं करना चाहिए.
कई लोगों को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत होती है जिससे उनके पेट में गैस बन सकता है, फिर चाहे व्रत का दिन ही क्यों न हो. दरअसल सुबह खाली पेट में चाय पीने से आपको एसिडिटी, पेट दर्द और जलन की समस्या होगी. इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को भी काफी प्रभावित कर सकता है और ब्लड शुगर जैसी समस्या बन सकती है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है की कभी भी खाली पेट चाय का सेवन न करें.
लोगों का मानना है कि सेहत के दूध-दही काफी लाभदयक होता, लेकिन खाली पेट इसे व्रत के दौरान बिल्कुल भी न उपयोग में लाए. इसे खाली पेट खाने-पीने से आपके शरीर में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है. बता दें कि सुबह के समय संतृप्त वसा और प्रोटीन का विपरीत प्रभाव हो सकता है. साथ ही यह आपकी आंतों के एंजाइम को भी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए सुबह के समय प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लेने से बचें.
केला फलों में सबसे अच्छा फल माना जाता है. डॉक्टर्स के अनुसार केला सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए. क्योंकि एसिडिक चीजों के सेवन से आपको अपच, सीने में जलन और गैस की दिक्कत आ सकती है. नवरात्रि में खाली पेट केला खाने से आपको सर्दी-जुकाम हो सकती है.
व्रत के दौरान आपको किसी भी तरह के तले भूने पदार्थ का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है. हमेशा व्रत के दौरान उबला हुआ खाना खाने की कोशिश करें.
कच्ची सब्जियां में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है. कच्ची सब्जियों का सुबह के समय सेवन करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है. इसलिए खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन न करें. इससे पेट फूलने और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है.
खट्टे फल अगर सही समय पर खाया जाएं तो ये हमेशा सेहतमंद रहता है. खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ा सकता है. फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज भी खाली पेट खाने पर आपके पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं. आपको विशेष रूप से सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे सख्त रेशों वाले फल नहीं खाने चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










