World Heart Day 2022 पर हार्ट टू हार्ट चैलेंज इंडिया की शुरुआत, जानें हृदय को कैसे रखें स्वस्थ्य

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Sep 2022 4:44 PM

विज्ञापन

जेबी फार्मा की पहल पर हार्ट टू हार्ट चैलेंज का उद्देश्य लोगों में हृदय स्वास्थ्य के बारे में जन-जागरूकता फैलाना है, जैसा कि एक अध्ययन में दिखाया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सीढ़ियों से चार मंजिल चढ़ने में डेढ़ मिनट से अधिक समय लेता है, तो उसका हृदय अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

विश्व हृदय दिवस (डब्ल्यूएचडी) – 29 सितंबर, यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम अपने हृदय के स्वास्थ्य पर ध्यान दैं कि यह ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं. हर धड़कते दिल के लिए यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि कार्डियोवॉस्क्युलर डिसीज़ेज (सीवीडी) को मात दी जाए. हालांकि, हृदय स्वास्थ्य के आंकड़े बहुत आशाजनक नहीं हैं और भारत में हर साल लगभग 12 लाख युवा कार्डियक अरेस्ट से मर जाते हैं.

भारत में हृदय रोगों – उच्च रक्तचाप और हार्ट फेलियर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने की अत्यधिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, जेबी फार्मा ने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हील फाउंडेशन के सहयोग से ‘हार्ट टू हार्ट चैलेंज’ शुरू किया है ताकि कुछ सामान्य उपाय करके ही यह पता लगाया जा सके कि उनका हृदय स्वस्थ्य है या नहीं. ‘हार्ट टू हार्ट चैलेंज’ बहुत आसान है – आपको एक मिनट में 60 सीढ़ियां (4 मंजिल) चढ़ना है, इसका एक वीडियो बनाना है, इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा करना है, 5 लोगों को टैग करना है, उन्हें इस चुनौती को लेने के लिए आमंत्रित करना है ताकि वे अपने हृदय के स्वास्थ्य की जांच कर सकें.

यह चैलेंज रेव एस्प कार्डिओल में प्रकाशित एक अध्ययन से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है. “चार मंजिल सीढ़ियां चढ़ने का समय 2020 में व्यायाम परीक्षण प्रदर्शन और परिणामों पर प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है”. उसी अध्ययन को एक प्रेस विज्ञप्ति के रूप में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा “सीढ़ियां चढ़कर अपने दिल के स्वास्थ्य का परीक्षण करें” शीर्षक के तहत प्रकाशित किया गया था. एक अध्ययन के अनुसार, एक मिनट से भी कम समय में 4 मंजिल सीढ़ियां चढ़ने को मृत्यु दर कम होने से जोड़ा जा सकता है.

दिलीप सिंह राठौर, अध्यक्ष – इंडिया बिजनेस, जेबी फार्मा ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल मौतों में से लगभग 63 प्रतिशत गैर-संचारी रोगों के कारण होती हैं, जिनमें से 27 प्रतिशत कार्डियोवैस्कुलर डिसीज़ेज (सीवीडी) के कारण होती हैं, जो 40-69 आयु वर्ग के 45 प्रतिशत लोगों को प्रभावित करती हैं. बढ़ा हुआ रक्तचाप सीवीडी के लिए सबसे महत्वपूर्ण जोखिम कारकों में से एक है. इसके अलावा, अधिकतर लोग इसको ठीक तरह से नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, क्योंकि इसके बारे में जागरूकता की कमी है और प्राथमिक देखभाल की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लोग फॉलो-अप्स को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं. 29 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व हृदय दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, हमने ‘हार्ट टू हार्ट चैलेंज इंडिया’ अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola