इन खानों से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, जानें कौन सा स्तर मेटेंन रखना है जरूरी

Published by : Neha Singh Updated At : 23 Jan 2024 9:55 AM

विज्ञापन

शरीर में खून की कमी होना आम बात हो गई है. खून की कमी से शरीर को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि इसकी कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन
undefined

शरीर में खून की कमी होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा तो नहीं हैं. खून की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. आप अपनी डाइट में कई चीजों को जोड़कर हीमोग्लोबिन की कमी हो पूरा कर सकते हैं.

undefined
डायट में ये करें शामिल

हमारे आस-पास खाने पीने की इतनी सारी चीजें मौजूद हैं, जिनके सेवन से हीमोग्लोबिन की कमी से बचा जा सकता है. सलाद, हरी सब्‍जी, फल-फ्रूट और मेवों को अपनी डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

undefined
आयरन की कमी

खून में आयरन की कमी हो जाने से शरीर को कई बीमारियां लग जाती हैं और इससे शरीर कमजोर हो जाता है. आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है. हीमोग्लोबिन लेवल कम होने से हमारी किडनी में भी दिक्कत हो सकती है.

undefined
क्यो होती है कमी

शरीर में आयरन, फोलिक ऐसिड और विटामिन बी की कमी से हमारा हीमग्लोबिन लेवल घटता है, जिसके चलते हमें थकान और कमजोरी महसूस होती है.

undefined
हीमोग्लोबिन का स्तर

पुरूषों में हीमोग्लोबिन का नॉर्मल रेंज 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में हेमोग्लोबिन का नॉर्मल रेंज 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होता है.

undefined
ये हैं कुछ फूड्स

शरीर में हीमोग्लोबिन पूरा करने के लिए चुकंदर, आंवला , जामुन, अनार, सेव, पालक, सूखी किशमिश, अंजीर, पका अमरूद, अंकुरित आहार और केला का सेवन करना फायदेमंद है.

undefined
चुकंदर और पालक

चुकंदर का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके साथ ही अगर आप चुकंदर की पत्तियों को खाएंगे तो ज्यादा आयरन मिलेगा। चुकंदर की तुलना में इसकी पत्तियों में तीन गुना अधिक आयरन होता है.हीमोग्लोपबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है. पालक में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है.

undefined
फल 

बराबर मात्रा में आंवले और जामुन कर रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है. अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी के अलावा आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है.सेब अनीमिया जैसी बीमारी में काफी लाभदायक होता है और इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है.

Also Read: जरूरी है विटामिन बी12 का नॉर्मल लेवल मेंटेन करना, कमी से टूट जाता है शरीर
undefined
सूखी किशमिश और अंजीर

ब्लड बनने के लिए जरूरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को किशमिश पूरा करती है. आयरन से भरपूर सूखी काली किशमिश का सेवन करके आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं. अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है.

Also Read: ये हैं चिया सीड्स के 10 बड़े फायदे, पूरे शरीर के लिए है हेल्दी
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola