ePaper

Health Tips: देखते ही देखते आपकी किडनियां हो जाएंगी डैमेज, आज ही इन आदतों से बनाएं दूरी

Updated at : 21 Jan 2025 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
habits that damages your kidney

habits that damages your kidney

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपकी किडनियां डैमेज हो जाती है. आपको जितनी जल्दी हो सके इन आदतों से छुटकारा पाना चाहिए.

विज्ञापन

Health Tips: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. हमारा शरीर सेहतमंद रहे इसके लिए यह भी काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हमारी किडनियां भी हेल्दी रहें. आज के समय में अगर देखा जाए तो किडनी से जुड़ी समस्याएं और बीमारियां काफी आम हो गयी है. कई बार ये समस्याएं उम्र के साथ हो सकती तो कई बार ये समस्याएं हमारी ही कुछ गलत आदतों की वजह से भी हो जाती है. आपकी किडनियां लंबे समय तक हेल्दी रहे इसलिए आज हम कुछ आपको ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे जिनसे आपको छुटकारा पा लेना चाहिए समय रहते. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिनसे आपको समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए.

तला-भुना और जंक फूड खाना

अगर आपको डेली बाहर का तला-भुना और अनहेल्दी खाने की आदत है तो इसे आपको जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना चाहिए. इन चीजों को रेगुलर बेसिस पर खाने से सिर्फ आपकी किडनियां डैमेज नहीं होती है बल्कि आपके ओवरऑल हेल्थ पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आगे चलकर आपके किडनी से जुडी या फिर अन्य कोई गंभीर बीमारी हो तो इस तरह की चीजों को आज ही खाना बंद कर दें.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

कम या फिर गलत तरीके से पानी पीना

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो काफी कम पानी पीते हैं. अगर आप भी पानी पीने की जरूरत को नजरअंदाज करते हैं तो ऐसे में आगे चलकर आपको किडनी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती है. अगर आप अपनी किडनियों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको सही मात्रा में पानी पीना चाहिए. केवल यहीं नहीं, अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो ऐसे में भी आपकी किडनियों पर काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आप अपनी किडनियों को हेल्दी रखना चाहते है तो आपको बैठकर पानी पीना चाहिए.

मीट और शुगर का सेवन

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप काफी ज्यादा मीट और शुगर लोडेड चीजों का सेवन करते हैं तो ऐसे में भी आपकी किडनियां डैमेज हो सकती है. अगर आप अपनी किडनियों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको इस तरह की चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola