Health Tips: महिलाओं को अपने डायट में क्यों शामिल करना चाहिए पालक? जानें 5 कमाल के फायदे

benefits of spinach on women’s health
Health Tips: पालक सर्दियों में आसानी से मिलता है और आपके हेल्थ के लिए लाभदायक है. महिलाओं के सेहत के लिए भी इसके कई सारे फायदे हैं. तो जानते है इसके सेवन से होने वाले लाभों के बारे में.
Health Tips: महिलाओं को अपने सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए. कई बार घर और बाहर के कम मे बिजी रहने की वजह से वह अपना ख्याल नहीं रख पाती है. अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए आपको सही खान-पान रखना चाहिए. सर्दियों के दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं इनमें से सबसे आम है पालक. पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे कई तरह से बनाया जाता है जैसे कि सब्जी, साग और कई बार सलाद के तौर पर खाया जाता है. पालक में आयरन की मात्रा बहुत होती है जो आपके लिए लाभकारी है. अगर आप भी अपने सेहत का ख्याल नहीं रख पा रही हैं तो पालक को अपने डायट में जरूर शामिल करें. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर महिलाओं को अपने डायट में पालक को क्यों शामिल करना चाहिए.
स्किन के लिए
पालक में विटामिन-ए और सी होता है जो हमारी त्वचा को हेल्थी रखते हैं. ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ता है जिससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती है और जवान रहता है. पालक खाने से आपकी त्वचा पर बढ़ती हुई उम्र का असर नहीं दिखता है.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां
एनीमिया में फायदा
अक्सर महिलाओं में आयरन की कमी और खून से जुड़ी परेशानी देखने को मिलती है. पालक के पत्तों में आयरन होता है जो आयरन की कमी से होने वाले बीमारियों जैसे एनीमिया की परेशानी को दूर करता है. यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है.
बेहतर इम्यूनिटी
पालक का सेवन आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करेगा. इसमें मिलने वाला विटामिन-सी हमारे इम्यून सिस्टम को सुधारता है जो हमारे शरीर को कई तरह के बीमारी से बचाकर रखता है. अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपनी डायट में पालक को शामिल करें.
ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत
हड्डियों के लिए
पालक से आप अपनी हड्डियों के सेहत का भी ध्यान रख सकती हैं. इसमें पाया जाने वाला विटामिन-के हमारी हड्डियों के लिए अच्छा है. ये कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है जिससे हड्डियों में होने वाली बीमारी दूर रहती है अगर आपकी उम्र अधिक है तो इसका जरूर सेवन करें.
डाइजेशन के लिए
बढ़ती उम्र के साथ हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती जाती है जिसकी वजह से कई पेट से संबंधित दिक्कतें होती हैं. पालक में मिलने वाला फाइबर हमारे डाइजेशन को बेहतर करता है और कब्ज की समस्या को दूर रखता है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: हर दिन कुछ देर धूप में बैठना बेहद जरूरी, नहीं बैठे तो होंगे ये नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










