Health Tips: अपनी किडनियों को रखना चाहते हैं हेल्दी? डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें

tips for healthy kidneys
Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपकी किडनियों को देलदय रखने के लिए डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए.
Health Tips: किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. ये हमारी शरीर को सही रूप से चलाने में एक अहम भूमिका निभाता है. ये हमारे शरीर से टॉक्सिनस को निकालने में मदद करता है और हमारी बॉडी में पानी और मिनेरल्स को बैलेन्स करता है. कई बार हम अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते जिसका एक बहुत बड़ा कारण हमारा लाइफस्टाइल है जिसका असर हमारे सेहत पर पड़ता है. खान पान में गड़बड़ी और सही आदतों का ठीक से पालन ना करने की वजह से हमारी किडनी को नुकसान हो सकता है. तो जानते हैं उन आदतों के बारे में जिनको करने से हमारी किडनी की सेहत सही रहेगी.
सुबह पानी पीना
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ये बहुत जरूरी है. किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप सुबह की शुरुआत एक ग्लास पानी से करें, ये आपके शरीर से टॉक्सिनस को बाहर निकालने के साथ आपको हाइड्रेटेड भी रखेगा.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां
नमक का कम सेवन
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय में ऐसे खाने को लेने से बचें जिनमें में सोडियम की मात्रा बहुत होती है. आप नमक का अधिक सेवन ना करें. खाने की चीजों में सोडियम ज्यादा होने से यह हमारी किडनी पर दबाव बनाता है और तरल पदार्थों के जमा होने का खतरा रहता है.
पौष्टिक आहार
सुबह का नाश्ता हमारा सबसे पहला खाना होता है तो जरूरी है कि हम बैलेंस्ड डायट लें. आप अपने नाश्ते में साबुत अनाज और फलों को शामिल करें इसे आपकी किडनी को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स मिलता है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत
एक्सरसाइज
अपने सुबह की रूटीन में हल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग, वॉकिंग को शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इन गतिविधियों को करने से किडनी ठीक से काम कर पाती हैं.
कम कैफीन का सेवन
कई लोग काॅफी बहुत अधिक मात्रा में पीते हैं जो हमारी किडनी के लिए अच्छा नहीं है. इसमें कैफीन की मात्रा होती है जो डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ा सकता है. इनपुट: श्वेता वैद्य
ये भी पढ़ें: Thyroid: थायराइड को कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे लाइफस्टाइल में किये गए ये बदलाव, आप भी जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










