Health Tips: हार्ट और हड्डियों के लिए जरूरी है यह विटामिन, इन चीजों के सेवन से शरीर में नहीं रहती है कमी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Mar 2025 4:58 PM
vitamin k
Health Tips: विटामिन हमारे सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. इसकी कमी के कारण बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस विटामिन का सेवन करें.
Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. ये सारे पोषक तत्व शरीर को खाने की चीजों के माध्यम से मिलते हैं. स्वस्थ रहने के लिए शरीर को विटामिन की जरूरत पड़ती है. विटामिन की कमी के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है. विटामिन को लेकर लोगों के बीच में जागरूकता बढ़ी है. पर कुछ ऐसी भी विटामिन है जो सेहत के लिए जरूरी है पर उनके बारे में लोगों को कम पता है. हम बात कर रहें हैं विटामिन K के बारे में. विटामिन K की कमी के कारण हड्डियों और हार्ट से जुड़ी समस्या का खतरा बढ़ जाता है. इसकी कमी होने से ब्लड क्लॉटिंग ठीक तरीके से नहीं हो पाती है. विटामिन D और विटामिन K दोनों ही हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है. विटामिन की कमी से बचने के लिए आप विटामिन K रिच फूड को अपनी डायट में शामिल करें.
पालक में है विटामिन K
कई पोषक तत्वों से भरपूर पालक आपके सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पालक में फाइबर, आयरन और विटामिन पाए जाते हैं. इसमें विटामिन K आसानी से मिलता है. पालक को अपने डायट का हिस्सा जरूर बनाएं और इसके गुणों से अपने सेहत को बेहतर बनाएं.
हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढें: Food for Eyes: आंखों की समस्या से हैं परेशान, तो इन फूड आइटम का शुरू कर दें सेवन
यह भी पढ़ें: Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने से हैं परेशान, इन फूड आइटम का सेवन है फायदेमंद
ब्रोकली का जरूर करें सेवन
अगर आप भी विटामिन K को अपने बॉडी में बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रोकली का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा. ब्रोकली में विटामिन K मिलता है.
पत्ता गोभी भी है फायदेमंद
पत्ता गोभी में भी विटामिन K पाया जाता है. अगर आप इसका हर दिन सेवन करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए लाभदायक है. पत्ता गोभी का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है. इसको खाने से आपका पाचन सही रहता और यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है.
ब्लूबेरी में है पोषक तत्व
ब्लूबेरी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इनमें विटामिन C और विटामिन K पाया जाता है. इसका सेवन हार्ट हेल्थ को सही रखता है और आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: विटामिन सी का खजाना है यह फल, आंवला भी है इससे पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










