Food for Eyes: आंखों की समस्या से हैं परेशान, तो इन फूड आइटम का शुरू कर दें सेवन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Feb 2025 11:27 AM
eye care tips
Food for Eyes: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल का प्रभाव सेहत पर पड़ता है. घंटों तक स्क्रीन देखने और सही खाना नहीं खाने की वजह से आंखों की रोशनी कम होने लगती है. आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद होगा.
Food for Eyes: आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. आंखों के सहारे ही हम दुनिया को देख पाते हैं. आजकल आंखों को लेकर भी कई परेशानियां देखी जा रही हैं. कम उम्र में लोगों की आंखें कमजोर हो रहीं हैं. छोटे बच्चों और युवाओं को भी नजर का चश्मा लगा हुआ है और यह संख्या बढ़ रही है. आंखों का धुंधलापन कई कारण से हो सकता है. आजकल लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसका असर आंखों पर पड़ता है. खानपान में की गई लापरवाही भी आंखों के कमजोर होने का एक कारण है. आंखें कमजोर होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे आंखों का लाल होना, आंख दर्द करना, धुंधला दिखना आदि. आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
आंखों के लिए ड्राई फ्रूट
आंखों को सेहतमंद रखने के लिए अपने डायट में ड्राई फ्रूट जरूर शामिल करें. बादाम और अखरोट में पोषक तत्व अच्छी-खासी मात्रा में मिलते हैं और इनका सेवन आंखों के लिए अच्छा है. बादाम और अखरोट में विटामिन और ओमेगा 3 पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: मौसम में बदलाव कहीं बिगाड़ ना दे सेहत का मिजाज, गर्मी के दिनों में बरतें ये सावधानी
यह भी पढ़ें: Health Tips: कहीं आप भी गलत टाइम पर तो नहीं खाते? जानें आयुर्वेद के अनुसार क्या है भोजन करने का सही समय
पालक है आंखों के लिए लाभदायक
फाइबर और आयरन से युक्त पालक का सेवन सेहत लिए फायदेमंद है. पालक में विटामिन ए मिलता है और इसमें मिलने वाली एंटीऑक्सीडेंट आंखों की समस्या को दूर करते हैं.
मूंगफली से होगी समस्या दूर
मूंगफली का सेवन आंखों की समस्या को दूर करता है. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखता है.
संतरा आंखों के लिए
अगर आपको भी आंखों से जुड़ी समस्या है तो संतरे का सेवन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है. इसके सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है. इस फल में और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए लाभदायक है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी दूध के साथ इन चीजों का करते हैं सेवन, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










