ePaper

Guava Juice: डायबिटीज में रामबाण है यह जूस, जानिए अमरूद का जूस पीने के फायदे

Updated at : 06 Jun 2024 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Guava Juice: डायबिटीज में रामबाण है यह जूस, जानिए अमरूद का जूस पीने के फायदे

Guava

Guava Juice: डायबिटीज के मरीजों को अमरूद का जूस पीना चाहिए. आज हम डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे कैसे बनाएं अमरूद का जूस और इसे पीने के फायदे...

विज्ञापन

Guava Juice: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर खास ध्यान देना होता है, ताकि ब्लड शुगर लेवल कही बढ़ न जाएं. आज के समय में सबसे अधिक लोग डायबिटीज यानी शुगर से जूझ रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज में अगर आप इस जूस को पी लिए तो इससे आपका शुगर खत्म हो जाएगा. आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे उस जूस के बारे में जिसे डायबिटीज के मरीजों को जरूर से जरूर पीना चाहिए.

अमरूद का जूस

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए अमरूद का जूस काफी लाभदायक रहेगा. क्योंकि अमरूद में बहुत ही कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो ब्लड शुगर के स्तर को बहुत कम प्रभावित करता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अमरूद का जूस पीना चाहिए.

अमरूद का जूस बनाने की रेसिपी

डायबिटीज के लिए अमरूद का जूस बनाना है तो एक अमरूद लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट दें. फिर इसके ऊपर से नींबू का रस मिला लें और थोड़ा सा पानी डाल दें. फिर इसे मिक्सी जार में पीस लें. इस जूस को छान लें और फिर पिएं.

Also Read: 1 साल से छोटे बच्चे को गाय का दूध क्यों नहीं देना चाहिए?

अमरूद के जूस पीन के फायदे

आंखों के लिए

अमरूद के जूस में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए सही रहता है. अमरूद का जूस अगर आप पीते हैं तो आंखों में होने वाले इंफेक्शन, मोतियाबिंद आदि से बचा जा सकता है. इसलिए सभी को रोजाना एक गिलास जूस पीना चाहिए.

डायबिटीज में

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक अमरूद खाना चाहिए. आप चाहे तो अमरूद का जूस भी बनाकर पी सकते हैं. क्योंकि अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है जो ब्लड शुगर को कम करता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अमरूद का सेवन करना शुरू कर दें.

पाचन में

अमरूद में फाइबर होता है, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आपको पाचन से संबंधित समस्या है तो रोजाना अमरूद खाएं. इससे पाचन दुरुस्त रहेगा साथ ही कब्ज की समस्या आदि से भी निजात मिलेगा.

Also Read: रोजाना खाली पेट गुड़ खाने से होने वाले 6 लाभ

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola