ePaper

Jaggery: रोजाना खाली पेट गुड़ खाने से होने वाले 6 लाभ

Updated at : 06 Jun 2024 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
Jaggery: रोजाना खाली पेट गुड़ खाने से होने वाले 6 लाभ

Jaggery

Jaggery: सुबह खाली पेट गुड़ खाने से सेहत के कई लाभ मिलते हैं. आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे खाली पेट गुड़ खाने से होने वाले 6 फायदों के बारे में...

विज्ञापन

Jaggery: गुड़ का सेवन सभी को करना चाहिए. यह सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. आयुर्वेद में गुड़ का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है. इसे खाने से शरीर में कई सारे लाभ मिलते हैं. एक्सपर्ट्स का भी कहना होता है कि चीनी की जगह लोगों को गुड़ का ही सेवन करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट गुड़ खाने से सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग खाली पेट गुड़ खाते हैं उनका पाचन दुरुस्त रहता है साथ ही शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती है. चलिए जानते हैं गुड़ का सेवन करने से होने वाले सबसे बड़े फायदे…

गुड़ में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

गुड़ सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. गुड़ में कैल्शियम, फाइबर, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं.

पीरियड्स में

जिन लोगों को पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन की समस्या होती है उन्हें रोजाना सुबह गुड़ का सेवन करना चाहिए. गुड़ खाने से पीरियड्स में ब्लड फ्लो भी सही रहता है. अगर आपको पीरियड में दर्द बना रहता है तो गुड़ जरूर खाएं.

पाचन में

सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है. अगर आप रोजाना गुड़ खाते हैं तो इससे पाचन तो सही रहेगा ही साथ ही कब्ज, गैस और एसिडिटी से भी निजात मिलेगा. लेकिन आपको रोजाना गुड़ खाना होगा, तभी इसका असर देखने को मिलेगा.

वजन कम करने में

अगर आप वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं रोज सुबह खाली पेट गुड़ खाना शुरू कर दें. क्योंकि गुड़ में मौजूद पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जो वजन घटाने में सबसे अधिक मदद करता है.

ब्लड प्रेशर में

गुड़ में पोटैशियम और सोडियम मौजूद होता है जो हमारे शरीर में एसिड को कम करने में मदद करता है. अगर आप गुड़ खाते हैं तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स स्वस्थ रहता है. इसलिए सभी को रोजाना गुड़ जरूर खाना चाहिए. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.

Also Read: दूध में गुड़ मिलाकर पीने से 6 सबसे बड़े लाभ

एनर्जी बढ़ाएं

गुड़ का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बढ़ता है. क्योंकि गुड़ खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है. जिसे खाने से शरीर में लंबे समय एनर्जी बना रहता है.

आयरन की कमी दूर करें

गुड़ में आयरन, फोलेट आदि पाए जाते हैं जो शरीर में रेल ब्लड सेल्स को कम करने में मदद करता है. खाली पेट नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है.

Also Read: दाल में घी मिलाकर खाने से होने वाले 4 फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola