सर्दियों के मौसम में अदरक के फायदे अनेक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2023 2:00 PM

विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में खांसी बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है. इससे राहत के लिए अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उन्हें पीस लें. अब इन्हें एक कप पानी में डाल कर 10 मिनट के लिए उबालें.

विज्ञापन

ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ ही होती है. सर्दियों में तो अदरक की चाय सबकी पसंद होती है. घर के बड़े-बुजुर्ग अदरक की चाय को ही प्राथमिकता देते हैं. वजह है कि अदरक में एंटी-इनफ्लामेट्री, एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं तथा गैस, अपच, सिर दर्द दूर करने में यह बेहद उपयोगी है. कई अन्य छोटी-मोटी तकलीफों में भी चाय के रूप में इसका सेवन बेहद फायदेमंद है.

सर्दियों के मौसम में खांसी बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है. इससे राहत के लिए अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उन्हें पीस लें. अब इन्हें एक कप पानी में डाल कर 10 मिनट के लिए उबालें. इसे दिन में तीन बार सेवन करें. इससे गले की खराश, बंद नाक भी ठीक होगी.

सर्दियों में छाती में होनेवाले कन्जेशन से भी अदरक की चाय काफी हद तक राहत दिलाती है, इसलिए एलर्जी या सर्दी होने पर अदरक की चाय पीना काफी लाभदायक है.

खांसी से बचने के लिए तवे पर घी डालकर अदरक के टुकड़े को उनमें भून लें और उसे दो घंटे के लिए मुंह में रखें. इससे खांसी में लाभ होगा.

यदि आपको यात्रा के दौरान उल्टी या जी घबराने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो यात्रा से पहले एक कप अदरक की चाय पीएं. यह समस्या नहीं होगी. अदरक की चाय पाचन को सुधारने में करती है. इसे दिन में कभी भी पी सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola