कोरोना से बचाव के लिए तुलसी व दालचीनी के काढ़ा का नियमित करें सेवन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 May 2020 3:14 AM
टीएनबी कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में शनिवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. कोविड-19 महामारी की दवा की खोज में जैव प्रौद्योगिकीय चुनौतियां विषय पर आयोजित वेबिनार में एमिटी विश्वविद्यालय में डॉ ध्रुव कुमार व राष्ट्रीय पादप जीनोम शोध संस्थान नयी दिल्ली की डॉ प्रियंका जैन ने अपने शोध कार्यों तथा कोविड-19 से जुड़ी जानकारी साझा की.
भागलपुर : टीएनबी कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में शनिवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. कोविड-19 महामारी की दवा की खोज में जैव प्रौद्योगिकीय चुनौतियां विषय पर आयोजित वेबिनार में एमिटी विश्वविद्यालय में डॉ ध्रुव कुमार व राष्ट्रीय पादप जीनोम शोध संस्थान नयी दिल्ली की डॉ प्रियंका जैन ने अपने शोध कार्यों तथा कोविड-19 से जुड़ी जानकारी साझा की.
डॉ ध्रुव ने कहा कि भारतीय औषधीय पौधा तुलसी और दालचीनी का काढ़ा नियमित सेवन इस बीमारी से निबटने में कारगर है. वेबिनार की शुरुआत प्राचार्य प्रो संजय कुमार चौधरी के अध्यक्षीय भाषण से हुई. तीन सत्रों में हुए वेबीनार लेक्चर में डॉ गरिमा त्रिपाठी, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ शिप्रा राज, डॉ श्वेता पाठक, डॉ शिवानी, डॉ अभिजीत कुमार, डॉ पवन दुबे आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










