ePaper

Chia Seeds Benefits: पुरुषों के लिए चिया सीड्स खाने के 4 फायदे

Updated at : 17 Jul 2024 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
Chia Seeds For Men

Chia Seeds For Men

Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स पुरुषों के लिए काफी अधिक फायेदमंद होता है. चलिए जानते हैं चिया सीड्स पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स सभी के लिए लाभकारी होता है. चिया सीड्स में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सभी व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी होते हैं. चिया सीड में मौजूद कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. लेकिन चिया सीड्स खाने से पुरुषों की मांसपेशियों का विकास और हृदय रोगों से भी बचाव किया जा सकता है. चलिए जानते हैं पुरुषों को चिया सीड्स खाने से मिलने वाले फायदे..

हृदय रोग से बचाएं

पुरुषों में हृदय रोग का जोखिम सबसे अधिक होता है. ऐसे में अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो हृदय रोगों से बचा जा सकता है. क्योंकि चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व हृदय रोग का खतरा कम करता है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

चिया सीड्स पुरुषों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है. चिया सीड्स अगर कोई व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसके लिए चिया सीड्स खाना फायदेमंद रहेगा. इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

Also Read: सुबह में पिएं इलायची की चाय, सेहत को मिलेंगे 5 सबसे बड़े फायदे

टेस्टोस्टेरोन बूस्ट करें

चिया सीड्स में प्रोटीन से भरपूर होता है. अगर आप रोजाना चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो मांसपेशियों का तेजी से विकास होगा और साथ ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर भी बढ़ेगा. इसलिए सभी पुरुषों को चिया सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए.

Also Read: काली मिर्च का पानी पीने के 5 सबसे बड़े फायदे जान रह जाएंगे दंग

बॉडी बिल्डिंग में

पुरुषों में बॉडी बिल्डिंग का क्रेज सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे मसल्स मास को बढ़ाने में सहायता मिलेगा. आप चाहते तो चिया सीड्स को दूध के साथ सेवन कर सकते हैं. चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती हैं, जो आपको अंदर से मजूबत करेगा.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola