ePaper

Cardamom Tea Benefits: सुबह में पिएं इलायची की चाय, सेहत को मिलेंगे 5 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 17 Jul 2024 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
Cardamom Tea Benefits

Cardamom Tea Benefits

Cardamom Tea Benefits: सुबह में इलायची की चाय पीने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं. चलिए जानते हैं सुबह में इलायची की चाय पीने के फायदे...

विज्ञापन

Cardamom Tea Benefits: सुबह की शुरुआत इलायची की चाय से करनी चाहिए. इलायची की चाय अगर आप सुबह में पीते हैं तो आपको गैस की समस्या से निजात मिलेगा. क्योंकि इलायची में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी-6, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन आदि सेहत के लिए सबसे जरूरी हैं. चलिए जानते हैं सुबह में इलायची की चाय पीने के फायदे…

डायबिटीज कम करें

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं वे सुबह में एक कप इलायची की चाय का सेवन जरूर करें. क्योंकि इलायची में मैंगनीज की मात्रा ज्यादा होती है जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हं तो आपको इलायची की चाय जरूर पीना चाहिए.

कैंसर सेल्स को खत्म करें

सुबह में इलायची की चाय सभी को इसलिए भी पीना चाहिए क्योंकि इलायची कैंसर के विकास को रोक सकती है. इलायची के पाउडर कैंसर सेल्स को खत्म करने और शरीर में सूजन को कम करने की क्षमता होती है. इसलिए सभी लोगों को दूध वाली चाय के जगह इलायची की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए.

Also Read: गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

डाइजेशन मजबूत करें

इलायची पाचन के लिए सबसे अच्छा होता है. इलायची में सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने के साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से बचाने में भी मदद करते हैं. अगर आपको डाइजेशन मजबूत करना है तो इलायची की चाय जरूर पिएं.

Also Read: तेजी से खून बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक

ओरल हेल्थ

इलायची में एंटी-बैक्टीरियल होते हैं जो स्ट्रेप्टोकोकी म्यूटन्स जैसे ओरल बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. जिन लोगों की मुंह से बदबू आती है वे लोग इलायची की चाय सुबह में जरूर पिएं.

ब्लडप्रेशर कंट्रोल करें

इलायची ब्लडप्रेशर को कम करने में भी मदद करता है. जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें इलायची की चाय का सेवन सुबह में जरूर करना चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा और आप दुरुस्त भी रहेंगे.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola