ePaper

Dried Fruit: सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे, डायटीशियन से जानिए ड्राई फ्रूट्स खाने का तरीका

Updated at : 25 May 2024 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Dried Fruit: सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे, डायटीशियन से जानिए ड्राई फ्रूट्स खाने का तरीका

Dried Fruit- Pic By: Social Media

Dried Fruit: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. चलिए डायटीशियन से जानते हैं सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे...

विज्ञापन

Dried Fruit: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हालांकि इसे सही मात्रा में खाना होता है. सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से हेल्थ को कई सारे लाभ मिलते हैं. बादाम, काजू और पिस्ता में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर पे जाते हैं जो हमारे कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे..

शरीर में उर्जा

ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में उर्जा बनी रहती है. अगर आप रोजान सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में एनर्जी बना रहेगा.

गुड फैट

रोज सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो यह आपके सेहत लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद हेल्दी और गुड फैट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.

पाचन को रखें दुरुस्त

ड्राई फ्रूट्स पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है. अगर आप सही मात्रा में रोजाना सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त रहता है.

अच्छी नींद में

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स अगर आप रोजाना खात हैं तो इससे आपकी नींद की गुणवक्ता में सुधार होगा साथ ही हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं.

दिल के लिए

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से ब्लड सर्क्युलेशन सही रहता है, जिसके कारण दिल की बिमारी नहीं होती है.

Also Read: डार्क चॉकलेट खाने के 5 बड़े फायदे

वजन घटाने में

वजन घटाना है तो रोजाना सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शुरू कर दें. इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है जो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा इसे खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है.

ड्राई फ्रूट्स खाने का तरीका

मोनिका जी बताती हैं कि ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका एक दिन में एक मुट्ठी ही खाएं. अगर आप रोजाना सुबह ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाएगा.

Also Read: लीची खाने के 6 बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola