ePaper

Lockdown में छूट के बाद, जब दूसरे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं करें पालन तो खुद कैसे रहें उनके बीच सुरक्षित?

Updated at : 23 May 2020 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown में छूट के बाद, जब दूसरे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं करें पालन तो खुद कैसे रहें उनके बीच सुरक्षित?

After lockdown relaxation if people do not follow social distancing how to keep safe yourself among them कोरोना और लॉकडाउन के वजह से हमारे जीवनशैली में काफी बदलाव आया है. अर्थव्यवस्था को देखते हुए धीरे-धीरे कई देश लॉकडाउन खोलने की पहल कर रहे हैं. ऐसे में एक गंभीर चिंता का विषय यह है कि अगर आप कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं, लेकिन, आपके घर वाले या अन्य अजनबी नहीं कर रहें तो खुद को और अपने फैमिली को कैसे रखें सुरक्षित?

– हालांकि, किसी अजनबी को इसके बारे में समझाना लड़ाई का कारण भी बन सकता है. अत: आपको ही सावधान रहना होगा.

– आप अपने जान-पहचान को इस बारे में जरूर समझाएं. हो सकता है कि आपके दफ्तर और आस-पड़ोस वाले भी ऐसी गलती कर रहे होंगे

– आप खुद सख्ती से नियमों का पालन करें. क्योंकि आपको पालन करता देख ही लोग आपके साथ भी नियमों का पालन करेंगे

– यदि आप किसी किराना दुकान या अन्य जगह पर हैं और वहां लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं तो आप वहां के प्रबंधन से बात करें

– अगर अपने परिवार के साथ कहीं निकल रहे हैं तो उन्हें निकलने से पहले अच्छे से समझाए कि हमें वापस अपने परिवार के लिए कोरोना लेकर नहीं आना है. अत: दूरी का पालन करके ही रास्ते में चलें और मास्क व सैनेटाइजर का जरूर इस्तेमाल करें.

– यदि आप किसी सहयोगी से बात कर रहे हैं या कोई सामने से आपकी ओर आ रहा है तो कम से कम पांच-छह फीट के दूरी बना कर रखें.

– अगर आपके परिवार के विचार आपसे मेल नहीं खाते हैं तो भी आप उन्हें समझाने की कोशिश जरूर करें. क्योंकि इससे आपको और उनको खतरा हो सकता है.

– आपको बाहर में किसी के पालतू जानवरों के निकट भी आने से बचना होगा. इसके लिए आप उस जानवर के मालिक से सीधे बात कर सकते हैं.

– कोशिश करें कि लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाते रहें. क्योंकि यह ऐसा डंक है जो समाज में बढ़ेगा तो आपको भी खतरा हो सकता है.

– जितना हो सके अपने मन को शांत रखें और तर्कसंगत रूप से ही लोगों को समझाएं क्योंकि ज्यादा इसके बारे सोचना आपको मानसिक रोगी भी बना सकता है.

विज्ञापन
sumitkumar1248654

लेखक के बारे में

By sumitkumar1248654

sumitkumar1248654 is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola