Jharkhand News: हजारीबाग के 1469 सरकारी स्कूलों में MDM राशन के रख-रखाव से टीचर्स को मिलेगी राहत

हजारीबाग के 1469 सरकारी स्कूलों में डोर स्टेप डिलीवरी से एमडीएम का राशन पहुंचेगा. इससे शिक्षकों को कई परेशानियों से राहत मिलेगी. स्कूलों में एमडीएम का राशन पहुंचने के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर जारी किया है. जल्द ही सभी स्कूलों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचने लगेगी.
Jharkhand News: 2023 में मध्याह्न भोजन की सामग्री चावल, दाल समेत अन्य चीजें सरकार ने एक-एक सरकारी स्कूल तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Door Step Delivery Scheme) के माध्यम से प्रखंड स्तरीय राज्य खाद्य निगम के गोदाम से स्कूल तक सुरक्षित रूप से सामग्री पहुंचेगा. हजारीबाग जिले में 1469 स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन मिल रहा है. सभी स्कूलों में डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता चयन की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने टेंडर जारी किया है. जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन योजना कोषांग बनाया गया है. डीडीसी कार्यालय के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया को इसी सप्ताह में अंतिम रूप देने की कार्रवाई शुरू है. शीघ्र ही सभी स्कूलों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचने लगेगी.
शिक्षकों को राहत
शिक्षा विभाग ने मानना है कि डोर स्टेप डिलीवरी योजना से सभी स्कूलों में खाद्यान्न सामग्री सुरक्षित रूप से पहुंचेगी. इसकी क्वालिटी में कोई फेरबदल नहीं होगी. क्वांटिटी (वजन) सही मिलेगा. वहीं, खाद्यान्न सामग्री की चोरी की आशंका कम होगी. इस योजना की शुरुआत से काफी संख्या में शिक्षकों को राहत मिलेगी. पहले शिक्षकों को मध्याह्न भोजन सामग्री के रख-रखाव की जिम्मेवारी थी. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी.
हजारीबाग के इन प्रखंडों में स्कूलों की संख्या
प्रखंड : स्कूल की संख्या
चौपारण : 157
बरही : 115
बरकट्ठा : 117
चलकुसा : 44
विष्णुगढ़ : 154
टाटीझरिया : 65
इचाक : 99
पदमा : 47
डाडी : 62
चुरचू : 67
दारू : 48
सदर : 109
कटकमसांडी : 100
कटकमदाग : 54
बड़कागांव : 126
केरेडारी : 105
डोर स्टेप डिलीवरी योजना से शिक्षकों की जिम्मेवारी होगी कम : डीएसई
इस संबंध में डीएसई संतोष गुप्ता ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में शिक्षकों की जिम्मेवारी कम करने एवं गड़बड़ी को रोकने के लिए विभाग ने गंभीर कदम उठाए हैं. डोर स्टेप डिलीवरी से समय पर सभी स्कूल को मध्याह्न भोजन की खाद्यान्न सामग्री मिलेगी. इसमें पहले कई तरह की शिकायत से विभाग को परेशानी हो रही थी. डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसे शीघ्र शुरू किया जाएगा.
रिपोर्ट : आरिफ, हजारीबाग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




