ePaper

नेशनल फेलोशिप में झारखंड के चार विद्यार्थियों का चयन

Updated at : 28 Oct 2020 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल फेलोशिप में झारखंड के चार विद्यार्थियों का चयन

नेशनल फेलोशिप में झारखंड के चार विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन

रांची. यूजीसी ने नेशनल फेलोशिप फॉर पर्सन विथ डिसेबिलिटीज (सत्र 2018-19 व 2019-2020) के लिए झारखंड के चार विद्यार्थियों का चयन किया है. सभी विद्यार्थी विनोबा भावे विवि, हजारीबाग के हैं. इनमें सुकुल कुमार मेहता, दयानंद कुमार यादव, कुमारी ज्ञानेश्वरी सिंह व पुरुषोत्तम द्विवेदी शामिल हैं.

चयनित विद्यार्थी दो वर्ष के लिए एमफिल, पांच वर्ष के लिए पीएचडी तथा एमफिल व पीएचडी पांच वर्ष में कर सकेंगे. इसके लिए केंद्र सरकार राशि मुहैया करायेगी. पहले दो वर्ष के लिए इन विद्यार्थियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये व अगले वर्ष के लिए प्रतिमाह 28 हजार रुपये दिये जायेंगे.

नयी शिक्षा नीति पर 31 तक मांगे गये सुझाव:

रांची. केंद्र सरकार द्वारा जारी नयी शिक्षा नीति-2020 को लागू करने से पूर्व सभी विवि व संस्थानों से सुझाव मांगे गये हैं. यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने सभी कुलपति को पत्र भेज कर कहा है कि सुझाव व फीडबैक 31 अक्तूबर तक (http://innovateindia.mygov.in/nep2020-citizen/) पर दे सकते हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola