हरली जंगल से मिला विस्फोटक, सीआरपीएफ जवानों ने उग्रवादियों की मंशा को किया नाकाम

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jan 2021 1:56 PM

विज्ञापन

सीआरपीएफ 22 बटालियन की टीम ने हरली जंगल से विस्फोटक बरामद की

विज्ञापन

jharkhand naxal news हजारीबाग : चुरचू प्रखंड के अांगो थाना क्षेत्र के हरली गांव के डुमरडीहा जंगल में गुरुवार को दिन के करीब 2:30 बजे सीआरपीएफ 22 बटालियन की टीम ने विस्फोटक बरामद की. गुप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट आरके सिंह के निर्देश पर सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह टीम के साथ हरली गांव के टोला डुमरडीहा जंगल में सीआरपीएफ के स्क्वाइड डॉग के साथ पहुंचे. इसी दौरान बैग में कुछ संदिग्ध चीज होने की आशंका हुई.

उपकरणों से जांच करने के बाद इसकी पुष्टि हुई. तुरंत सहायक कमांडेंट ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. बैग में सात किलो आइइडी और डेटोनेटर थे. इसके बाद विस्फोटक को डिफ्यूज किया गया. पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गयी थी.

अभियान में सीआरपीएफ कमांडेंट आरके सिंह, सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, एसडीपीओ ओमप्रकाश, 203 कोबरा बटालियन की टीम व अांगो थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव, चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार व सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola