Jharkhand Naxal News: PLFI नक्सलियों के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 21 Nov 2022 5:14 PM
एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार छोटू उरांव ने बताया कि गुमला के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किंदिरकेला पहाड़ के समीप तीन उग्रवादी बैठे हुए हैं. ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.
Jharkhand Naxal News: गुमला जिले की पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. उग्रवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें कामडारा थाना के मुरगा गांव निवासी प्रेम लोहरा उर्फ प्रेमानंद लोहरा (25 वर्ष), कामडारा थाना के बामडीह गांव निवासी बसंत लोहरा (20 वर्ष) व सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना स्थित कोरकोटोली अघरमा के कुलदीप केरकेटटा (37 वर्ष) शामिल हैं. इन तीनों उग्रवादियों के पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, आठ पीस मोबाइल, एक बजाज बाइक बरामद की गयी है. ये जानकारी एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार छोटू उरांव ने दी.
गुप्त सूचना पर गिरफ्त में आए नक्सली
एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार छोटू उरांव ने बताया कि गुमला के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किंदिरकेला पहाड़ के समीप तीन उग्रवादी बैठे हुए हैं. ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. इसमें बसिया थानेदार छोटू उरांव, पालकोट थानेदार अनिल लिंडा, पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, पुलिस जवान विजय लकड़ा सहित क्यूआरटी की टीम शामिल थी.
पुलिस ने खदेड़कर नक्सलियों को पकड़ा
पुलिस ने किंदिरकेला पहाड़ की घेराबंदी की. तभी पुलिस को देख तीनों उग्रवादी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर तीनों को पकड़ा. थानेदार छोटू उरांव ने बताया कि प्रेम लोहरा शातिर उग्रवादी है. दो सालों से वह गुमला व सिमडेगा के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सक्रिय है. अभी उसने कई लोगों से पांच से छह लाख रुपये की लेवी की मांग की थी. साथ ही हथियार के बल पर कई लूट की घटना को अंजाम दिया था. उग्रवादी प्रेम लोहरा के खिलाफ पहले से बसिया, कोलेबिरा, पालकोट थाना में कई मामले दर्ज हैं. तीनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










