ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 21 Nov 2022 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 नवंबर से 27 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. 22 नवंबर को रांची के आसपास अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर (मंगलवार) को है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. मौसम का यही हाल अगले 27 नवंबर तक रहने का अनुमान है. रांची के आसपास अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

22 से 27 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 नवंबर से 27 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. इस दौरान मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

Also Read: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 22 नवंबर को, 3 दिनों तक होंगे कार्यक्रम, ये हैं अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

पिछले 24 घंटे में ये रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की भी स्थिति रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया.

Also Read: राजस्थान की महिला को झारखंड के युवक से Facebook पर प्यार, बेटे के साथ पहुंची प्रेमी के घर,फिर क्या हुआ…

धुंध और कोहरे के बीच तापमान में गिरावट

जमशेदपुर शहर में धुंध व कोहरे की चादर बिछने लगी है. सुबह छह बजे तक विजिबिलिटी नहीं रह रही है. अभी फिलहाल अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति रहने की संभावना है.

Also Read: झारखंड में कब होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, कब तक जमा होंगे परीक्षा फॉर्म, मॉडल प्रश्नपत्र कब होगा जारी

22 से 26 नवंबर तक धुंध

मौसम विभाग की मानें, तो 22 से 26 नवंबर तक हर दिन धुंध छाया रहेगा. रविवार को दिन के तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से दो डिग्री कम था. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 60 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम मात्रा 57 प्रतिशत दर्ज की गयी.

Also Read: झारखंड का पुतरु टोल प्लाजा 22 नवंबर से होगा शुरू, ये है चार्ज, रैयतों के विरोध को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola