ePaper

Gujarat Election 2022 Voting:मतदान के लिए युवक ने बदला शादी का समय, पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचा वोट डालने

Updated at : 01 Dec 2022 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Voting:मतदान के लिए युवक ने बदला शादी का समय, पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचा वोट डालने

Gujarat Elections 2022 Voting: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज हुए मतदान के दौरान तापी के एक पोलिंग बूथ पर अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल, यहां एक युवा शादी की शेरवानी पहनकर वोट देने पहुंच था.

विज्ञापन

Gujarat Elections 2022 Voting: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आज हुए मतदान में आम आदमी के साथ-साथ सिलेब्रिटीज और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान, तापी के एक पोलिंग बूथ पर अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल, यहां एक युवा शादी की शेरवानी पहनकर वोट देने पहुंच था. खास बात यह है कि प्रफुल्लभाई मोरे अपनी शादी के ऊपर मतदान को तवज्जो देते हुए वोट डालने पहुंचा था.

आज सुबह होनी थी शादी

प्रफुल्लभाई मोरे अपनी शादी का समय तय होने के बावजूद वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा था. प्रफुल्ल की शादी महाराष्ट्र में होनी है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रफुल्लभाई ने कहा कि मैं सभी से वोट करने की अपील करता हूं. अपने वोट को बर्बाद न करें. मेरी शादी आज सुबह होनी थी. लेकिन, मैंने इसका समय बदलवाकर शाम का करा लिया. मुझे अपनी शादी के लिए अब महाराष्ट्र निकलना है.


5 दिसंबर को होगा दूसरे चरण का मतदान

बताते चलें कि गुजरात में दूसरे चरण के 5 दिसंबर को मतदान होना है. जबकि, चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे. राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है. हालांकि, इस बार गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है.

Also Read: Gujarat Election 2022 Voting: सूरत की महापौर का अनोखा अंदाज, साइकिल से वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची हेमाली

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola