ePaper

गुजरात चुनाव: केजरीवाल ने भूपेंद्र पटेल को बताया कठपुतली सीएम, कहा- बीजेपी व कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता

Updated at : 22 Nov 2022 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव: केजरीवाल ने भूपेंद्र पटेल को बताया कठपुतली सीएम, कहा- बीजेपी व कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में वे लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है. इसी कड़ी में द्वारका जिले के खंभालिया में एक सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच गुप्त समझौता है.

भूपेंद्र पटेल को बताया ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के कठपुतली मुख्यमंत्री हैं, जो अपने सहायक तक को नहीं बदल सकते. बता दें कि अरविंद केजरीवाल मंगलवार को AAP के सीएम प्रत्याशी इसुदान गढ़वी के समर्थन में देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

भूपेंद्र पटेल अच्छे आदमी हैं, खराब नहीं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता के सामने दो चेहरे हैं. एक इसुदान गढ़वी और दूसरा भूपेंद्र पटेल का. आप किसे वोट देंगे या किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वी युवा और शिक्षित हैं, जिनका दिल गरीबों के लिए धड़कता है और वह किसान के बेटे भी हैं. उन्होंने कहा कि जब वह टीवी पर शो प्रस्तुत करते थे तो उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाये और तू-तू-मैं-मैं नहीं की. उन्होंने किसानों के लिए काम किया है और अपना जीवन किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए समर्पित कर दिया. आप नेता ने कहा कि दूसरी तरफ भूपेंद्र पटेल हैं. उन्हें कोई अधिकार नहीं है. वह कठपुतली मुख्यमंत्री हैं. वह अपना सहायक तक नहीं बदल सकते. वह अच्छे आदमी हैं, खराब नहीं हैं. मैंने सुना है कि वह बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं. लेकिन, कोई उनकी नहीं सुनता. वह कठपुतली मुख्यमंत्री हैं.

अमित शाह की रैली में खाली थीं कुर्सियां

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सोमवार को खंभालिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में कुर्सियां खाली थीं. उन्होंने कहा कि खंभालिया के लोग उनकी रैली में शामिल नहीं हुए और आज हजारों लोग यहां आये हैं. वे अपने बेटे इसुदान को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने आये हैं. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पहले लोगों के पास बीजेपी को हटाने के लिए कोई विकल्प नहीं था.

Also Read: Gujarat Polls: सरदार पटेल को लेकर गुजरात की सियासत में आया उबाल, अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola