46,650 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज ग्रीन सान्वी, होर्मुज किया पार

एलपीजी लेकर भारत आ रहा जहाज, फोटो ANI
LPG एलपीजी संकट के बीच एक अच्छी खबर है. 46,650 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारतीय ध्वज वाला जहाज ग्रीन सान्वी भारत आ रहा है.
जहाज ग्रीन सान्वी ने शुक्रवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार किया. इससे पहले 28 मार्च को, शनिवार को गुजरात के जामनगर स्थित डीपीए कांडला के वडीनार टर्मिनल पर 47,000 मीट्रिक टन एलपीजी की एक खेप पहुंची थी. एएनआई के अनुसार भारतीय नौसेना के युद्धपोत कार्गो जहाजों की मदद लिए तैनात थे.
जहाज एमटी जग वसंत शिप-टू-शिप ऑपरेशन के लिए तैयार
जहाज एमटी जग वसंत, शिप-टू-शिप (एसटीएस) ऑपरेशन तहत दूसरे जहाज में माल ट्रांसफर करने के लिए तैयार है.
भारतीय जहाजों को होर्मुज पार करने के लिए ईरान से लगातार हो रही बात
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री नाकाबंदी लगाई है. केंद्र सरकार भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के लिए ईरान से लगातार बात कर रही है.
फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज मौजूद
जहाजरानी मंत्रालय ने बताया था कि फारस की खाड़ी में 18 जहाज और लगभग 485 नाविक मौजूद थे. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया- फारस की खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय जहाजों और उनके चालक दल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
अब तक 964 से अधिक नाविक स्वदेश लौटे
ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच अब तक 964 से अधिक नाविकों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है. जबकि लगभग 5,98,000 यात्री भारत लौट चुके हैं.
ये भी पढ़ें: पूर्व अमेरिकी सैनिक बना भाड़े का हत्यारा, UAE के लिए किए ‘किल जॉब’, हर महीने करोड़ों की कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




