Pitru Paksha 2022 Live Updates: गयाजी प्रेतशिला पर तर्पण करने पहुंचे हजारों पिंडदानी, जानें श्राद्ध विधि

Updated:
विज्ञापन

Pitru Paksha 2022 Live Updates: गयाजी पिडंदान करने के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं. फिलहाल पिंडदानियों की टोली लेकर क्षेत्रिय पंडा पहुंच रहे है. आज पहला दिन लोग गयाजी में श्राद्ध और तर्पन कर रहे है. पिंडदानियों के आगमन को लेकर मोक्षधाम गया सजा-धजा है. पूर्वज को पिंडदान करने के लिए बिहार के गया में भीड़ जुटी है. गया आने वाले पिंडदानी के लिए गया जिला प्रशासन की ओर से और गयापाल पंडा समाज की ओर से धर्मशाला, होटल, निजी आवास की व्यवस्था किया गया है. आइए जानते है श्राद्ध से जुड़ी पूरी जानकारी..

विज्ञापन

पितृपक्ष में इन चीजों का करें सेवन

पितृपक्ष में मूली, गाजर, मसूर, उबला चावल, अरबी और करेला का सेवन नहीं करना चाहिए. पूजा पाठ में इनका इस्तेमाल भी वर्जित माना गया है.

पितृपक्ष में ये काम भूलकर भी न करें

पितृपक्ष 10 सितम्बर से शुरू हो गया है. पितृपक्ष 25 सितम्बर तक रहेगा. इन दिनों हिन्दू धर्म के सभी शुभ कार्य स्थगित हो जाएंगे. पितृपक्ष में शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, जनेऊ समेत अन्य शुभ कार्य वर्जित हैं.

‘उड़ल सत्तू पितर को पैठ हो’

गयाजी में स्थित प्रेतशिला के शिखर पर जिन पिंडदानियों को 676 सीढ़ी चढ़ने में कठिनाइयां होती है, वे पालकी का सहारा लेकर पहुंचते है. सत्तू उड़ाते हुए पांच बार परिक्रमा करने से पितर को प्रेतयोनि से मुक्ति मिल जाती है.

Pitru Paksha: प्रेतशिला पर पिंडदान करने पहुंचे हजारों श्राद्धालु

गया स्थित प्रेतशिला को भूतों का पहाड़ कहा जाता है. आज इस पहाड़ पर भूत-प्रेतों का वास है. जहां हजारों की संख्या में पिंडदानी 676 सीढ़ियां चढ़कर पिंडदान करने पहुंच रहे हैं. वे सत्तू उड़ाकर पितर को प्रेत योनि से मुक्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Pitru Paksha: भाद्रपद पूर्णिमा 2022 का शुभ मुहूर्त

10 सितंबर दिन शनिवार की सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक

अमृत काल- रात 12 बजकर 34 मिनट से देर रात 02 बजकर 03 मिनट तक

चंद्रोदय का समय- 10 सितंबर को चंद्रोदय शाम 06 बजकर 49 मिनट से होगा

Pitru Paksha 2022 Live Updates: गयाजी प्रेतशिला पर तर्पण करने पहुंचे हजारों पिंडदानी, जानें श्राद्ध विधि

Pitru Paksha 2022: तीर्थयात्रियों के लिए शुरू हुआ चिकित्सा शिविर

गयाजी पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से यहां पधारने वाले तीर्थ यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए रेड क्रॉस की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola