ePaper

Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा में बम ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त, दहशत में परिवार

Updated at : 29 Nov 2022 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा में बम ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त, दहशत में परिवार

बताया जा रहा है कि लगभग दस वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जमीन को लेकर कई बार मारपीट की घटना भी घटी है. ये मामला फिलहाल अदालत में है. ग्रामीणों ने बताया कि रात में बम की आवाज काफी जोरदार थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: गढ़वा जिले के विशुनपुरा के अमहर गांव निवासी बनारसी मेहता के कच्चे मकान को बम से उड़ाया गया है. इससे घर का पिछला भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. यह घटना बीती रात लगभग 1 बजे की बतायी जा रही है. बनारसी मेहता के भाई बलराम मेहता ने बताया कि रात में सभी परिवार घर में सो रहे थे. तभी अचानक जोरदार आवाज हुई. उसके बाद देखा कि घर के पीछे का कुछ भाग गिरा हुआ है. परिजनों ने मंगलवार सुबह स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच कर रहे हैं.

बम विस्फोट कर उड़ाया घर

परिजनों ने बताया कि रात में बम ब्लास्ट होने के बाद पूरा घर हिलने लगा था. पूरे घर में धूल भर गयी है. इधर, घर के बीरेंद्र मेहता की पत्नी अंजली देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुआ मकान मेरे हिस्सा में है. इन्होंने बताया कि हम शादी में मायके गये हुए थे. बाकी और परिजन घर पर ही थे. इन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से सभी परिवार दहशत में हैं. भुक्तभोगी बनारसी मेहता के कच्चा मकान का पिछली भाग बम विस्फोट होने से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. मकान का छप्पर दूर-दूर कर बिखर गया है. मकान को विस्फोट करने के लिए लगभग 150 मीटर दूर तक तार बिछाया गया था और घटना स्थल पर एक झोला मिला है.

Also Read: बैसाखी की तरह हजारीबाग में अगहनी पर्व मनाने की परंपरा, मां अन्नपूर्णा की पूजा कर चढ़ाते हैं ये प्रसाद

बम ब्लास्ट से दहशत में परिवार

घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ प्रमोद केशरी एवं इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने घटना स्थल पर गहनता से छानबीन की. स्थल पर बिछाए गये तार को जब्त कर लिया गया है. एसडीपीओ ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली. भुक्तभोगी द्वारा इस घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है. बताया गया कि लगभग दस वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जमीन को लेकर कई बार मारपीट की घटना भी घटी है. ये मामला अदालत में है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि रात में बम की आवाज काफी जोरदार थी. आवाज इतनी जोरदार थी कि सभी लोग दहशत में हैं.

Also Read: Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana: लोन लेकर कर रहे कारोबार, बदल रही जिंदगी, गढ़वा से आए 3,706 आवेदन

रिपोर्ट : आशुतोष, विशुनपुरा, गढ़वा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola