Bihar Politics: बिहार में बनेगा मछुआरा आयोग, मछुआरा सम्मेलन करेगी भाजपा, जायसवाल बोले- गांव से उठेंगे असली नेता

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Bihar Politics: डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने भाषण में चाणक्य का निषाद जाति से होना और भगवान राम के मित्र निषादराज का उल्लेख कर समाज को गौरव की स्मृति से जोड़ा. सम्मेलन के अंत में वीआईपी से आए महेश निषाद, गणपत निषाद, प्रमोद निषाद, कैलाश निषाद समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली.

विज्ञापन

Bihar Politics, अनुज शर्मा: शुक्रवार की दोपहर राजधानी के वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में एक विशेष हलचल थी. चिलचिलाती गर्मी के बावजूद निषाद समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में जुटे थे. सामने का दृश्य अपने आप में बहुत कुछ कह रहा था, कुर्सियों पर बैठे और गलियारे में खड़े लोग भाजपाई होने का प्रतीक केसरिया गमछा डाले हुए थे और उनके कंधों पर काले रंग का एक बैग टंगा था, जिस पर केसरिया अक्षरों में लिखा था “सदस्यता अभियान बैठक, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश”.

सम्मलेन में भाग लेने आया एक कार्यकर्त्ता

सहनी समाज पर नजर

भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निषाद समाज की इस बैठक में मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. मंच की ओर ताकती निगाहों में कुछ पाने की उम्मीद थी. इस मंच से जो बातें निकलीं, वह सिर्फ सामाजिक सम्मेलन की औपचारिकता नहीं थीं, बल्कि यह सहनी समाज की राजनीतिक पुनर्रचना की उद्घोषणा थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में जो स्वर अपनाया, वह तीखा भी था और दिशा देने वाला भी. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ही एकमात्र दल है जिसने इस समाज को सशक्त बनाने की ठोस पहल की है. इसके बाद नाम लिए बिना ही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर सीधा हमला बोला. उन्हें मुंबई से आकर समाज को ठगने वाला नेता करार दिया.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब भाजपा गांव-घर के निषाद समाज के लोगों को नेता बनाएगी. पैसे की राजनीति नहीं चलेगी, जो मुंबई से आकर ठगते रहे, उन्हें समाज पहचान चुका है. भाजपा उनकी कितनी हितैषी है यह साबित करने के लिए घोषणा की कि आने वाले 15 दिनों में मछुआरा आयोग गठित किया जाएगा, जिसमें इसी समाज के नेता सदस्य और अध्यक्ष होंगे. यह सुनते ही सभागार में तालियां गूंजने लगी.

बापू सभागार में 10 जुलाई को होगा मछुआरा सम्मेलन

भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ द्वारा निषाद समाज की बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के छह प्रमंडलों में वेद व्यास जयंती सह मछुआरा दिवस मनाया जाएगा। विभिन्न जिलों में जून के महीने में सम्मेलन होंगे और 10 जुलाई को पटना के बापू सभागार में भव्य राज्यस्तरीय मछुआरा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन