ePaper

Zubeen Garg Death Video: हादसे से पहले जुबीन गर्ग के अंतिम पल कैमरे में कैद, वीडियो देख फूट-फूटकर रोए फैंस

Updated at : 20 Sep 2025 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Zubeen Garg Death Video

Zubeen Garg Death Video

Zubeen Garg Death Video: असम के गायक जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गए. उनके अंतिम पलों का वीडियो वायरल हो गया. सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद असम सरकार उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

Zubeen Garg Death Video: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का शुक्रवार को स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद निधन हो गया. हालांकि, उनके अंतिम पलों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जुबीन गर्ग को हादसे से पहले लाइफ जैकेट पहनते और समुद्र में कूदने की तैयारी करते देखा जा सकता है.

52 वर्षीय गायक को स्कूबा डाइविंग के दौरान अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई. उन्हें समुद्र से बाहर निकालकर तुरंत CPR दिया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. जुबीन गर्ग शनिवार को नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रदर्शन करने वाले थे.

वायरल वीडियो में आखिरी पल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग सूट में समुद्र में उतरने की तैयारी कर रहे थे. उनका यह अंतिम क्षण प्रशंसकों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला है. वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं.

असम सरकार का कदम

असम सरकार जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को भारत लाने में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में जानकारी दी कि सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और उनके शव को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रबंधक और टीम को सौंपा जा रहा है.

जुबीन गर्ग का योगदान

जुबीन गर्ग ने बॉलीवुड में ‘या अली’ (गैंगस्टर, 2006) से पहचान बनाई और असमिया संगीत को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई. वे केवल एक गायक नहीं, बल्कि असम और पूर्वोत्तर की संगीत संस्कृति के प्रतीक भी थे. उनका निधन संगीत प्रेमियों और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है.

यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के मौत की जांच करवाएगी असम सरकार, जल्द भारत लाया जाएगा पार्थिव शरीर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola