Dhanashree Verma ने पंजाबी सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jul 2021 11:05 PM
Dhanashree Verma Dance Video : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और मशहूर डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
Dhanashree Verma Dance Video : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी और मशहूर डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance Video) पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.
वो कमाल के डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं भी कमाल की है. वो ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने बालों को बन लुक दिया है. इस वीडियो को अबतक 1,005, 294 व्यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है. व्यूज से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. यहां देखें वायरल वीडियो. . . .
https://www.instagram.com/p/CQ2tN5aphJ7/
धनाश्री वर्मा एक भारतीय दंत चिकित्सक और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और यू ट्यूबर हैं. आपको बता दें कि वह एक बेहतरीन डांसर होने के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं . बॉलीवुड की बड़ी प्रसंशक होने के कारण वो अक्सर बाॅलीवुड गानों पर डांस भी करती रहती हैं. पिछले दिनों उनको धनाश्री वर्मा पीपीई किट यानी कि पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स पहनकर डांस करते हुए देखा गया था. जिसका वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुआ था.
Also Read: Tiger Shroff ने 180 किलो वजन उठाकर लगाए स्क्वैट्स, एक्टर का वर्कआउट वीडियो देख फैंस हुए इंप्रेस
सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी तादाद में फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर धनश्री को 4 मिलियन फॉलोवर्स हैं. धनाश्री वर्मा के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह ‘डॉक्टर, कोरियोग्राफर, यूट्यूबर और धनश्री वर्मा कंपनी के संस्थापक’ हैं. वहीं यू-ट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










