ePaper

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने 'एक परदेसी' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, फैंस बोले- दमदार परफॉरमेंस...

Updated at : 13 Dec 2021 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने 'एक परदेसी' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, फैंस बोले- दमदार परफॉरमेंस...

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर बार अलग-अलग गानों पर शॉर्ट डांस रील बनाती रहती हैं.

विज्ञापन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर बार अलग-अलग गानों पर शॉर्ट डांस रील बनाती रहती हैं और अपने अलग डांस फॉर्म करती रहती हैं. अब उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक परदेसी मेरा दिल ले गया… गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके साथ कोरियोग्राफर सुरेश भी नजर आ रही हैं.

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक परदेसी के साथ मंडे ब्लूज़.’ वो इस वीडियो में शॉर्ट ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपने शानदार डांस परफॉरमेंस से फैंस को हैरान कर रही हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाभीजी आप कमाल डांस करती हैं. एक और यूजर ने लिखा, क्या परफॉरमेंस है.

https://www.instagram.com/p/CXa_ePcINO9/

बता दें कि कुछ वक्त पहले युजवेंद्र के माता-पिता कोरोनो की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी. हालांकि अब वो कोरोना को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो गए है. ये खुशखबरी खुद युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने माता-पिता के साथ एक तसवीर फैन्स के साथ शेयर कर दी.

Also Read: टाइगर श्रॉफ ने शर्टलेस होकर माइनस 1 डिग्री में किया वर्कआउट, वीडियो देख दिशा पाटनी ने किया ऐसा कमेंट

धनाश्री वर्मा ने पहले हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि युजवेंद्र ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था और वह “खुशी से सहमत” थीं. वे एकदूसरे से कैसे मिले थे इस बारे में बात करते हुए, धनाश्री ने कहा, “यह अप्रैल में एक स्टूडेंट-टीजर के रिश्ते के रूप में शुरू हुआ. उन्होंने यूट्यूब पर मेरे डांस वीडियो देखे थे और मेरे काम के बारे में जानते थे. लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र ने कुछ नई चीजें सीखने का फैसला किया, जिसमें डांस भी शामिल है. इसलिए, उन्होंने मुझसे संपर्क किया और हमने अपनी क्लासेस शुरू कीं. धीरे-धीरे हम दोस्त बन गए और एक जुड़ाव महसूस करने लगे.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola