Hazel Keech: युवराज-हेजल के बीच अनबन? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर आप भी हंस पड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन

क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच

Hazel Keech: युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह युवी को लेकर नाराज दिखती हैं. वीडियो ने फैंस को चौंका दिया, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह सब मस्ती और ह्यूमर का हिस्सा है. जानिए पूरी कहानी…

विज्ञापन

Hazel Keech: सोशल मीडिया पर इन दिनों युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही फैंस चौंक गए, क्योंकि इसमें हेजल युवराज पर नाराज होती हुई नजर आ रही हैं और उनकी बातों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. वीडियो देखकर कई लोग सवाल करने लगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि हेजल युवराज को “छुट्टी देने” की बात कर रही हैं.

विज्ञापन

वीडियो में क्या कहती दिखीं हेजल?

इस वीडियो को हेजल कीच ने खुद शूट किया है. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती नजर आती हैं, “मैं युवी से पूरी तरह पक गई हूं. बस हो गया अब. हर जगह युवी ही युवी… घर के अंदर भी, बाहर भी. हर वक्त पीछे-पीछे. बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी.”

वीडियो देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है, लेकिन थोड़ी देर बाद साफ हो जाता है कि हेजल सिर्फ मस्ती कर रही हैं. उनका अंदाज पूरी तरह फन और ह्यूमर से भरा हुआ है. युवराज और हेजल को अक्सर साथ देखा जाता है और फैंस उनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हैं.

कौन हैं हेजल कीच?

हेजल कीच एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्हें सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में देखा गया था, जहां उन्होंने करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाया था. उस रोल से उन्हें अच्छी पहचान मिली थी. इसके बाद हेजल युवराज सिंह से शादी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं.

यह भी पढे़ं: Sonam Kapoor: ब्लू वेलवेट ड्रेस में नजर आईं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ इवेंट में पहुंची एक्ट्रेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola