Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: शो में 'अनुपमा' का ये स्टार लेगा एंट्री, अरमान-अभीरा की शादी में रूही करेगी नया हंगामा
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Aug 2024 8:47 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai anupama
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अनुपमा की एंट्री होने वाली है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी वाला ट्रैक चल रहा है. रोहित ने दादी सा उनकी शादी करवाने की मांग की है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है और इसमें एक नया ट्विस्ट देखने मिलेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान शादी करना चाहते हैं, लेकिन दादी सा इसके लिए मान नहीं रही. वहीं, रूही तो वापस पोद्दार हाउस आ गई है, लेकिन वो रोहित के लिए नहीं बल्कि अरमान के लिए आई है. रूही का सारा ध्यान अरमान पर है और उसने इस वजह से ही यूएस जाने का प्लान ड्राप किया. रूही उसी रेस्टोरेंट में रोहित के साथ डेट पर गई, जहां अरमान और अभीरा थे. वो उन दोनों की डेट खराब करने की कोशिश करती है.
शादी की बात से परेशान है अरमान और अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित को फर्म का हेड बनाने का फैसला करेगी. हालांकि रोहित इसके लिए मना कर देता है और दादी सा के सामने एक शर्त रखता है. शर्त के अनुसार दादी सा को अरमान और अभीरा की शादी करवानी होगी. दादी सा को उसकी बात माननी होगी, नहीं तो रोहित फर्म का हेड नहीं बनेगा. रूही इस फैसले से काफी शॉक्ड है. अरमान और अभीरा इस बात से परेशान है कि दादी सा ने रोहित की वजह से उसकी शादी के लिए हां कहा है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी अनुपमा की एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को लगता है कि इसकी वजह से उनके फ्यूचर में दिक्कत होगी. इसी सोच में वो लोग अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली की मदद लेंगे. अनु उन दोनों को समझाएगी शादी कैसी होती है. वो अरमान और अभीरा को शादी करने का फैसला लेने में हेल्प करेगी. क्या अरमान और अभीरा की शादी होगी. क्या रूही उनकी शादी तोड़ने के लिए कोई खतरनाक प्लान बनाएगी. क्या होग आगे.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










