Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के विलेन बनने पर इस शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये पूरी तरह से…
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Aug 2024 2:31 PM
Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित दादी सा के सामने शर्त रखता है. शर्त ये है कि दादी सा को अरमान और अभीरा की शादी करवानी होगी. वहीं, रूही ये बात सुनकर चौंक जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था और अबतक टीवी पर चल रहा है. फिलहाल शो में चौथा जेनरेशन लीप चल रहा है, जिसकी कहानी रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला आगे बढ़ा रहे हैं. ट्रैक की कहानी की बात करें तो रूही, रोहित के कारण वापस घर आई थी, लेकिन रोहित के ठीक होने के बाद वो चली भी गई. रोहित संग लगातार लड़ाई होने के बाद रूही उससे तलाक लेने का फैसला करती है. इसके अलावा वो यूएकस जाने की भी बात करती है. हालांकि उसका दिल बदलता है और वो वापस पोद्दार हाउस आ जाती है. उसका ऐसे विलेन बनना दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा. इसपर शिवम खजुरिया ने बात किया है.
रूही के किरदार को लेकर पुराने रोहित ने कही ये बात
ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहले रोहित का रोल शिवम खजुरिया प्ले करते थे. हालांकि अब उन्हें रोमित राज ने रिप्लेस कर दिया है. रूही के किरदार के नेगेटिव बनने पर शिवम ने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि ”ये पूरी तरह से सच नहीं है. ये एक तरह से ग्रे शेड है, जहां उसके पीछे ये सब करने की वजह है. हालांकि एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि ये उसके लिए बेहतरीन स्टोरी है और वो उसमें कमाल करेगी.”
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…
अरमान से शादी करने से अभीरा करेगी मना
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित को फर्म का हेड बनाना चाहती है. हालांकि रोहित इसके लिए दादी सा के सामने एक शर्त रखता है. रोहित कहता है उसे अरमान और अभीरा की शादी करवानी होगी, तभी वो हेड बनने के लिए राजी होगा. वहीं, अरमान, अभीरा से शादी के बारे में बात करती है. अभीरा उससे शादी करने से मना कर देती है. अभीरा को लगता है कि रोहित ने दादी सा को ब्लैकमेल किया है और ऐसे में हम दोनों की शादी होती है, तो भी दादी सा खुश नहीं होगी. अभीरा कहती है इस वजह से उन्हें ऐसे में शादी नहीं करना चाहिए.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










