Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर ही है अक्षरा का बेटा, सालों बाद अपने भाई से मिलेगी अभीरा

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित बातों ही बातों में अरमान से कहता है कि देर होने से पहले उसे उसका बच्चा वापस लौटा दें. अभीरा को लगता है कि अरमान उससे कुछ छिपा रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित अपनी बातों को रूही के पास रखता है. रोहित उसे समझाता है कि उसका नर्स के साथ कोई अफेयर नहीं चल रहा. रोहित उससे गलत फैसले लेने के लिए माफी मांगता है. रूही कहती है उसके साथ उसे एक अच्छा परिवार मिला है, लेकिन अपने बच्चे को वह बहुत मिस करती है. दूसरी तरफ अरमान सपना देखता है कि अभीरा बहुत रो रही है क्योंकि रोहित और रूही ने उससे दक्ष को वापस ले लिया. अभीरा मानने से इनकार कर देती है कि दक्ष उसका बेटा नहीं है.

दक्ष के लिए अरमान और अभीरा करेंगे पूजा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को मनीषा पूजा के लिए आने के लिए कहती है. अभीरा पूछती है ये पूजा क्यों है. मनीषा बताती है कि ये पूजा रोहित ने दक्ष की सुरक्षा के लिए रखी है. मनीषा, दक्ष को बाहर ले जाने का फैसला करती है. हालांकि अभीरा घबरा जाती है क्योंकि उसे किडनैपर्स की याद आ जाती है. दूसरी तरफ मनीष अभीर के होटल पहुंचता है. मनीष जान गया है कि रुद्र ही अभीर है.

अभीर के बारे में जान जाएगी अभीरा

अभीरा और अरमान दक्ष के लिए पूजा करते हैं. पूजा के दौरान अभिरा, विद्या से पूछती है कि क्या उसने धागे को साफ किया है. विद्या कहती है उसे अब दक्ष की चिंता क्यों हो रही है. अरमान कहता है दक्ष, अभीरा का बच्चा है और उसे वह जैसे पालना चाहती है, वह पालेगी. रोहित बातों ही बातों में अरमान से कहता है कि देर होने से पहले उसे उसका बच्चा वापस लौटा दें. अभीरा को लगता है कि अरमान उससे कुछ छिपा रहा है. रोहित, अभीरा को बताता है कि अरमान उससे सच छुपा रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीरा को अभीर की पहचान के बारे में बता देता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola