Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या माधव तोड़ देगा विद्या से रिश्ता, अभीरा को वापस लाने के लिए दादी दा को मिला 2 दिन का समय
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Apr 2024 9:11 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलताा है में दिखाया जाएगा कि माधव सुबह की प्रार्थना में शामिल नहीं होता और इस कारण उसे दादी सा से डांट मिलती है. वो दादी सा को अभीरा को वापस घर लाने के लिए कहता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का लंबे समय से चलने वाला सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने ट्रैक से दर्शकों को इम्प्रेस कर रहा है. शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने में कोई कमी रहने नहीं दे रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा पोद्दार हाउस को छोड़कर चली गई है. उसने शादी के रिश्ते से भी अरमान को आजाद कर दिया है. अभीरा अब हॉस्टल में रह रही है और उसने अरमान का नंबर ब्लॉक कर दिया है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव, अभीरा के लिए बड़ा स्टैंड लेगा.
माधव से विद्या से रिश्ता तोड़ने की दी धमकी
ये रिश्ता क्या कहलताा है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे की अनुपस्थिति में खुद को संभालने की कोशिश करते है. अभीरा के घर छोड़ने की वजह से पूरे घर का माहौल बदल गया है. माधव, अभीरा को फोन कर वापस आने के लिए कहता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं मानती और वापस आने से मना कर देती है. इस बात को लेकर माधव और विद्या आपस में उलझ जाते है और उनके बीच लड़ाई होती है. माधव सुबह की प्रार्थना में शामिल नहीं होता और इस कारण उसे दादी सा से डांट मिलती है. माधव कहता है कि वो ना तो प्रार्थना में शामिल होगा और ना ही इस घर में रहेगा. साथ ही वो दादी सा को अभीरा ने इस घर के लिए जो किया है, वो बताता है. माधव कहता है वो विद्या से अपने सारे रिश्ते तोड़ लेगा. ये सुनकर अरमान सहित सारे लोग हैरान हो जाते है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शराब के नशे में अभीरा को देख अपना आपा खोएगा अरमान, फोड़ देगा बोतल
माधव ने दिया दादी सा को अल्टीमेटम
दादी सा माधव की बातें सुनकर उसे वॉर्निंग देती है, लेकिन वो अपनी बातों पर अड़ा रहता है. दादी सा उसे थप्पड़ा मारने वाली होती है, लेकिन अरमान उसे रोक लेता है. माधव वहां से जाने लगता है, लेकिन मनोज उसे जाने नहीं देता. माधव दादी सा को अल्टीमेटम देता है कि अगर अभीरा दो दिनों के अंदर घर वापस नहीं आती है तो वो भी हमेशा के लिए पोद्दार हाउस छोड़ देगा. वहीं, अरमान अपने परिवार को एक साथ रखने की भरपूर कोशिश करता है. भले ही उसका रिश्ता अपने पिता के साथ अच्छा ना हो, लेकिन वो अपने परिवार से बहुत प्यार करता है. क्या माधव और विद्या को मिलाने की खातिर अरमान, अभीरा को वापस घर लेकर आएगा. क्या अभीरा, अरमान की बात मानेगी. क्या होगा आगे. ये रिश्ता क्या कहलाता है को आप स्टार प्लस पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










