ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कृष्‍णा से नफरत करेगी नायरा? कायरव ने चली नयी चाल, आयेगा बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 29 Oct 2020 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कृष्‍णा से नफरत करेगी नायरा? कायरव ने चली नयी चाल, आयेगा बड़ा ट्विस्‍ट

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert kairav trick to compel kartik and naira hate krishna upcoming episode bud : सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नया ट्विस्‍ट आने को तैयार है. ऐसा लग रहा है कि कृष्णा के प्रति कायरव की नफरत बढ़ती जा रही है. वह उसे नायरा और कार्तिक से दूर करने की लगातार कोशिश कर रहा है. हालांकि कार्तिक और नायरा लगातार कायरव को समझा रहे हैं कि कृष्‍णा उसकी बहन है और लगातार उसका ख्‍याल रखेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नया ट्विस्‍ट आने को तैयार है. ऐसा लग रहा है कि कृष्णा के प्रति कायरव की नफरत बढ़ती जा रही है. वह उसे नायरा और कार्तिक से दूर करने की लगातार कोशिश कर रहा है. हालांकि कार्तिक और नायरा लगातार कायरव को समझा रहे हैं कि कृष्‍णा उसकी बहन है और लगातार उसका ख्‍याल रखेगी. लेकिन कायरव को कृष्‍णा पसंद नहीं है.

इस वजह से वह बार-बार कृष्‍णा के लिए समस्याएं खड़ी कर रहा है. इस बार कायरव, अक्षरा को रूलाता है और अंततः कृष्णा को अक्षरा को परेशान करने के लिए दोषी ठहराया जाता है. दादी कृष्ण को डांट लगाती है और नायरा कार्तिक को ताना मारती है कि पहले अक्षरा की बजाय अपनी गोद ली हुई बेटी कृष्‍णा की ही देखभाल करें.

कार्तिक और नायरा निराश हो रहे हैं क्योंकि उनका परिवार कृष्णा को अपनाने की कोशिश भी नहीं कर रहा है. मनीष और दादी खासा नाराज हैं. वहीं कायरव के छिपे मकसद के बारे में पता नहीं है और इस तरह कृष्णस को हर चीज के लिए दोषी ठहराया जा रहा है. क्‍या कार्तिक और नायरा का कायरव के पीछे के मकसद के बारे में पता चल पाएगा? शो पर आगे क्या होगा? यह देखना वाकई दिलचस्‍प होंगे.

कार्तिक अपने परिवार को लगातार यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि उन्‍होंने कृष्‍णा को क्यों अपनाया है. गोयनका परिवार इस बात से नाराज है कि दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद क्‍यों नायरा और कार्तिक ने कृष्‍णा को गोद लिया है. आप देख चुके हैं कि नायरा और कार्तिक ने छोरी का नाम बदलकर कृष्‍णा रख दिया था. कृष्‍णा को एक परिवार गोद ले लेता है लेकिन उनके इरादे ठीक नहीं थे. कार्तिक और नायरा भी इन‍के चंगुल में फंस गए थे, जिन्‍हें छुड़ाने में कृष्‍णा ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जिसके बाद उन्‍होंने कृष्‍णा को गोद लेने का फैसला किया.

Also Read: फेमस यूट्यूबर ने अपनी 2 करोड़ की मर्सिडीज को लगा दी आग, ऐसा करने की वजह भी बताई, वायरल हो रहा VIDEO

दूसरी तरफ कीर्ति और नक्‍श के तलाक का ट्रैक चल रहा है. वहीं मनीष न तो कृष की कस्‍टडी नक्‍श को देने के लिए तैयार है और न ही बाद में उसे बेटे से मिलने की अनुमति है. कृष भी अपने माता पिता के अलग होने से दुखी है. वह आहत है क्योंकि उसके माता-पिता ने उसके बारे में नहीं सोचा. वह अपने माता-पिता को नक्ष और कीर्ति को स्वार्थी कहता है क्योंकि वह केवल अपने बारे में सोचते हैं और दोनों से अलग हो जाने का फैसला करता है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola