8 साल बाद अभीरा के बेहद करीब पहुंचा अरमान, लेकिन फिर टल गई मुलाकात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11 Feb
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. 8 साल बाद अरमान अभीरा के बेहद करीब पहुंच जाएगा, लेकिन किस्मत फिर साथ नहीं देगी. मुक्ति की शरारत और मायरा की कविता कहानी को इमोशनल मोड़ देंगी, जिससे अभिरा और अरमान की मुलाकात टल जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर इमोशनल और सस्पेंस से भरे ट्रैक की ओर बढ़ रहा है. दर्शकों को लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, अब वह घड़ी करीब आती दिख रही है. 8 साल बाद अभीरा और अरमान का आमना-सामना होने ही वाला है, लेकिन मेकर्स ने इसमें ऐसा ट्विस्ट डाला है कि मुलाकात होते-होते रह जाएगी.
मुक्ति की शरारत
कहानी के मौजूदा ट्रैक में अभीरा और अरमान दोनों ही अपनी-अपनी बेटियों के लिए परेशान नजर आ रहे हैं. अरमान अपनी बेटी मायरा को हॉस्टल भेजने का फैसला करता है, जबकि उसी स्कूल में अभीरा की बेटी मुक्ति का भी एडमिशन होने वाला है. इसी कड़ी में मुक्ति एक बड़ी शरारत कर बैठती है. वह एक शख्स की गाड़ी पंचर कर देती है. जब अभीरा को इसका पता चलता है तो वह गुस्से में मुक्ति की क्लास लगा देती है. इसी दौरान अरमान का ड्राइवर वहां पहुंचता है और गाड़ी ठीक कराने के लिए अभीरा और मुक्ति को साथ लेकर गैराज की ओर जाता है. यहीं से कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है. इसी दौरान अरमान का ड्राइवर वहां पहुंचता है और गाड़ी ठीक कराने के लिए अभीरा और मुक्ति को साथ लेकर गैराज की ओर जाता है. यहीं से कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है.
क्या अभीरा-अरमान होंगे आमने सामने
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपने काका मैकेनिक के साथ उस गाड़ी तक पहुंच जाती है, जो असल में अरमान की होती है. गाड़ी की हालत देखकर वह हैरान रह जाती है, लेकिन किस्मत एक बार फिर दोनों को आमने-सामने नहीं आने देती. अरमान फोन पर बिजी रहता है और अभिरा का पूरा ध्यान गाड़ी ठीक करने में लगा होता है.
स्कूल की कॉल से मचेगा हड़कंप
इसी बीच अरमान को मेहर का फोन आता है, जो उसे बताती है कि स्कूल की प्रिंसिपल उसका इंतजार कर रही हैं. घबराकर अरमान गाड़ी वहीं छोड़कर साइकिल से स्कूल निकल जाता है. जब अभीरा को पता चलता है कि गाड़ी का मालिक साइकिल पर चला गया, तो वह हैरान रह जाती है.
स्कूल में प्रिंसिपल सीधे मायरा की मां को लेकर सवाल करती हैं. अरमान पहले बात टालने की कोशिश करता है, लेकिन फिर सच बता देता है कि मायरा की मां उसे छोड़कर चली गई है और बच्ची अब तक उस सदमे से नहीं निकल पाई है. प्रिंसिपल साफ कह देती हैं कि अगर मायरा इस ट्रॉमा से बाहर नहीं आई तो उसका एडमिशन मुश्किल होगा.
मायरा का खत अभीरा को कर देगा भावुक
गैराज में गाड़ी साफ करते वक्त अभीरा के हाथ मायरा द्वारा लिखी एक भावुक कविता लगती है. उसे पढ़कर अभिरा की आंखें भर आती हैं. इसी दौरान रिंकू की विदाई के लिए अरमान की गाड़ी को किराए की गाड़ी समझकर सजाने का फैसला ले लिया जाता है. अभिरा मजबूरी में हामी भर देती है.
अब सवाल यह है कि क्या यह गाड़ी अभिरा और अरमान की किस्मत को एक बार फिर आमने-सामने लाएगी? या फिर 8 साल बाद भी दोनों की मुलाकात टल जाएगी?
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय के जाल में फंसेगा अंगद, मिहिर-तुलसी खोलेंगे बड़ा राज, टूटेगी मुन्नी की सगाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




