अभीरा ने फिर तोड़ा अरमान का दिल, शादी से किया साफ इनकार

Published by :Pushpanjali
Published at :18 Apr 2026 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18th April Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18th April Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेहर की मौत के बाद कहानी नया मोड़ लेती है. अभीरा मायरा का केस लड़ने कोर्ट पहुंचती है, जबकि अरमान दोबारा शादी का प्रस्ताव देता है. लेकिन अभीरा उसे ठुकरा देती है, जिससे उसका दिल टूट जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों इमोशनल ड्रामा चरम पर है. मेहर की मौत के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया है, लेकिन इसके बावजूद अरमान और अभीरा के रिश्ते में आई दूरी खत्म होती नजर नहीं आ रही. आने वाले एपिसोड में एक बार फिर अभीरा अपने प्यार की बलि देती दिखेगी.

मेहर की मौत के बाद बदली कहानी

शो में अब तक दिखाया गया कि मायरा के बयान के बाद अभीरा और अरमान के बीच तनाव बढ़ गया. इसी बीच मेहर के पिता की एंट्री ने हालात और बिगाड़ दिए. अरमान का गुस्सा उस समय फूट पड़ता है जब वह मेहर के पिता से भिड़ जाता है. हालांकि अभीरा समय रहते उसे वहां से ले जाती है. इन सब घटनाओं के बाद कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है.

मायरा के लिए कोर्ट में उतरेगी अभीरा

आने वाले एपिसोड में अभीरा एक बड़ा फैसला लेने वाली है. वह मायरा का केस लड़ने के लिए तैयार हो जाएगी. यह बात परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और खासकर विद्या एक बार फिर अभीरा को अपमानित करती नजर आएगी. कोर्ट में अभिरा वकील के रूप में एंट्री करेगी, जहां अपनी मां को देखकर मायरा भावुक हो जाएगी. वहीं केस के दौरान अरमान और अभीरा एक बार फिर साथ नजर आएंगे और मेहर के खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश करेंगे.

अरमान का टूटा दिल, अभीरा ने ठुकराया प्यार

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान, अभीरा से दोबारा शादी की बात करेगा. लेकिन इस बार अभीरा उसके प्रस्ताव को ठुकरा देगी. वह साफ कह देगी कि अब वह अरमान को सिर्फ एक दोस्त के रूप में देखती है. अभीरा का यह फैसला अरमान का दिल तोड़ देगा और दोनों के रिश्ते में नई दरार पैदा कर देगा.

मुश्किल वक्त में फिर साथ आएंगे दोनों

दूसरी ओर, मेहर का पिता मायरा के खिलाफ कोर्ट में खड़ा होकर उसे फंसाने की कोशिश करेगा. हालात ऐसे बनेंगे कि अभीरा को लगेगा कि वह केस हार सकती है. लेकिन इसी मुश्किल घड़ी में अरमान एक बार फिर उसका साथ देता नजर आएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये मुश्किलें दोनों को करीब लाएंगी या दूरियां और बढ़ेंगी.

यह भी पढ़ें: टीआरपी की जंग में उलटफेर, ‘अनुपमा’ को तगड़ा झटका, बदल गया पूरा गेम

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola