Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव का अभीरा संग कैसा है रिश्ता, बोले- एक-दूसरे की एक्टिंग का…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से अक्सर दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल में माधव का किरदार निभाने वाले संदीप राजोरा ने अब समृद्धि शुक्ला संग अपने ऑफस्क्रीन बॉन्ड पर बात की है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो के मुख्य कलाकार रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला हैं. अभीरा और अरमान की भूमिका निभाकर वह सभी का दिल जीत रहे हैं. इन-दिनों स्टार्स की लवस्टोरी देखने को मिल रही है. वहीं हाल ही में रोहित की भी पोद्दार हाउस में एंट्री हुई है. जिसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ गया है. गर्विता साधवानी, सचिन त्यागी, अनीता राज, संदीप राजोरा, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत जैसे सेलेब्स भी धमाल मचा रहे हैं.
माधव ने अभीरा संग ऑफस्क्रीन बॉन्ड पर की बात
ये रिश्ता क्या कहलाता है में संदीप राजोरा ने माधव पोद्दार का किरदार निभाया है. वह शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हैं. माधव अभीरा के बहुत करीब है. वह पूरे समय उसका हाथ थामे रहे और अपनी बेटी की तरह उसका सपोर्ट किया है. संदीप राजोरा ने अब समृद्धि शुक्ला संग अपने ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड पर बात की है. उन्होंने कहा, “हां, हाल ही में शो में कुछ प्यारे और इमोशनल पल थे. समृद्धि के साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड काफी अच्छा है, हम एक-दूसरे की एक्टिंग का सम्मान करते हैं.”
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…
रोहित पुरोहित की तारीफ में ये बोले माधव
उन्होंने रोहित पुरोहित की तारीफ की, जो हाल ही में शो में शामिल हुए थे. शो में रोहित ने शहजादा धामी को रिप्लेस किया था. संदीप राजोरा ने कहा, “वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, बहुत अच्छे दिख रहे हैं और बिल्कुल वैसा ही परफॉर्म कर रहे हैं जैसा किरदार की मांग थी.” उन्होंने शो में अभीरा और अरमान की केमिस्ट्री के बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा, “उनकी केमिस्ट्री फायर है. दोनों अच्छे कलाकार और प्यारे लोग हैं.”
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




