Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के जाते ही रूही को KISS करेगा अरमान, फील करेगी वह स्पेशल कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि एक ऐसी घटना के होती है, जिसमें अरमान, रूही का साथ देता है. इस दौरान रूही, अरमान का साथ पाकर काफी सुरक्षित फील करती है. वह पूजा में अरमान के बगल में बैठती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रोहित की मौत से रूही की हालत काफी खराब हो जाती है. उसकी हालत को देखकर अरमान और अभीरा भी काफी दुखी है. दोनों रूही के साथ हमेशा रहते हैं. रूही इमोशनली काफी कमजोर हो गई है और इस मुश्किल समय में अरमान उसकी देखभाल कर रहा है. अरमान की देखभाल को देखकर रूही एक बार फिर से उसकी ओर खींची चली जा रही है. उसका झुकाव अरमान की ओर फिर से होने लगा है.

रूही को साथ देगा अरमान

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को प्रॉब्लम में देखकर अरमान उसका साथ सबके सामने देगा. उसका ये कदम रूही को उसकी ओर ले जाएगा. ये घटना रूही को अरमान के क्लोज ले जाएगा. रूही खुद को उसके आस-पास सुरक्षित महसूस करने लगेगी. रोहित से अरमान ने वादा किया था कि वह रूही का साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा और उसका साथ देगा. अरमान का वह कदम दिखाएगा कि वह रूही की बहुत सम्मान करता है. ये घटना रूही के दिमाग में गहरी छाप छोड़ देगा. पूरे परिवार वाले एक पूजा में बैठेंगे और रूही, अरमान के बगल में बैठती है. रूही, अरमान को अपने पास बैठा देख एक कनेक्शन उन दोनों के बीच फील करती है.

रूही को किस करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि रूही एक सपना देखती है. सपने में वह देखती है कि अरमान उसके कमरे में आता है और उससे बातें करता है. वह कहता है कि दक्ष को वह पिता का प्यार देगा और इसे लेकर वादा करता है. अरमान कहता है कि वह रूही के साथ हमेशा खड़ा रहेगा. उसे कंफर्ट फील कराते हुए रूही के माथे को अरमान चूमता है. रूही ये देख कर काफी अच्छा फील करती है. रूही तभी सपने से जाग जाती है और चौंक जाती है.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola