Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर रूही ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- सच्चाई जानने और खड़े…

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Mar 2024 12:20 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही द्वारा निर्मित टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में लीप आया. शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला और प्रतीक्षा होनमुखे ने मुख्य भूमिका निभाई. हालांकि अब मेकर्स ने अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से दोनों स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को राजन शाही ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आरोप है कि दोनों कलाकार सेट पर किसी से भी ठीक से बात नहीं करते हैं, न ही टाइम पर आते हैं. जिसकी वजह से पूरी टीम परेशान रहती है. यही नहीं उन्हें मेकर्स की ओर से बार-बार चेतावनी भी मिलती थी, लेकिन वे सुधरने के लिए तैयार नहीं थे. जिसके बाद राजन शाही ने रातों-रात दोनों को निकाल दिया. शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे पर लगे आरोपों के बीच इंटरनेट पर तरह-तरह की खबरें चल रही है. इसी बीच अब प्रतीक्षा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. प्रतीक्षा ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बोला गया एक स्टेटमेंट डाला, जिसमें लिखा था, “साहस अपनी सच्चाई जानने और उसके लिए खड़े होने से आता है. तभी यह विशेष है.” शहजादा और प्रतीक्षा दोनों ने अभी तक इसपर कुछ ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.


प्रतीक्षा होनमुखे ने किया ये पोस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री श्रुति उल्फत, जो विद्या पोद्दार की भूमिका निभाती हैं, ने खुलासा किया कि लगातार चेतावनियों के बावजूद शहजादा और प्रतीक्षा आपके साथ अनप्रोफेशनल रहे और राजन शाही ने सही कदम उठाया. उन्होंने पिंकविला से कहा, “यह सभी के लिए एक सबक होगा.” अभिनेता जो अपने काम की उपेक्षा करते हैं और चीजों को हल्के में लेते हैं”. बता दें कि शहजादा और प्रतीक्षा ने शो में अरमान और रूही का किरदार निभाया था और इन दोनों को रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया है.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अदालत में दादी सा को किया बेगुनाह साबित, अरमान को हुआ अपनी गलती का अहसास


शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर क्यों किया गया?
दरअसल राजन शाही ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर पुष्टि की है कि डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शन ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के खिलाफ ‘कड़ा रुख’ अपनाने का फैसला किया है. अरमान और रूही के रूप में नजर आने वाले दो सेलेब्स को शो से निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा, “हाल की घटनाओं ने डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शन को टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के दो कलाकारों शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे द्वारा प्रदर्शित गैर-पेशेवर व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए प्रेरित किया है.


लीप के बाद आए थे अरमान
शहजादा धामी की काम की नैतिकता के प्रति उपेक्षा पहले दिन से ही स्पष्ट हो गई थी, उन्होंने लगातार नखरे दिखाए और क्रू के साथ दुर्व्यवहार किया.” प्रोडक्शन हाउस ने प्रतीक्षा को भी निकाल दिया क्योंकि वह ‘किरदार की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही थी.’ ये रिश्ता क्या कहलाता है सोमवार से रविवार रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है. जब जनरेशन लीप की शुरुआत हुई तो समृद्धि शुक्ला ने मुख्य भूमिका के रूप में प्रणाली राठौड़ की जगह ली.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में नये अरमान और रूही के नाम से हटा पर्दा, पहला लुक आया सामने

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola