ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के नए विलेन बनेंगे कृष, ऋषभ जयसवाल बोले- अरमान और अभीरा की लाइफ…

Updated at : 23 Apr 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कृष ने पोद्दार लॉ फर्म ज्वाइन किया और अपने पिता के राह पर चल पड़ा. हालांकि वह कानूनी मसले में फंस जाता है. जब अरमान उसे समझाता है, तो वह उलटा जवाब देता है. अब ऋषभ जयसवाल ने खुलासा किया है कि क्या उसका कैरेक्टर नेगेटिव बनेगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट के लिए चर्चा में है. शो में कई बदलाव हुए हैं. रोहित और शिवानी का निधन हो गया, जिससे अभीरा, अरमान और रूही इमोशनली टूट गए हैं. हालांकि धीरे-धीरे रूही अरमान के प्रति आकर्षित हो रही है. वह अरमान के देखभाल को प्यार समझ बैठी है. वह एक साथ खुशहाल परिवार देखने लगी है.

क्या आने वाले एपिसोड में कृष हो जाएगा नेगेटिव

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कृष अब एक ग्रे कैरेक्टर बनता जा रहा है. इस बदलाव के बारे में बात करते हुए ऋषभ जायसवाल ने इंडिया फोरम से बात की और कहा कि उन्हें कृष का किरदार निभाना अच्छा लग रहा है. अभिनेता ने शेयर किया कि कृष कभी इतना नकारात्मक नहीं था, लेकिन हालात और चीजें बदल गई हैं. ऋषभ ने कहा, “कृष किसी अवैध काम में फंस गया है और उसे लगता है कि केवल उसके पिता ही उसकी मदद कर सकते हैं. विद्या मामी के मामले में अरमान और अभीरा ने जिस तरह से प्रतिक्रिया की, उसे देखने के बाद उसने दूसरों पर भरोसा खो दिया. यही डर अब वह सबसे अच्छे से बात नहीं कर रहा है और बदतमीजी दिखा रहा है.”

कृष ने पोद्दार लॉ फर्म किया ज्वाइन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कृष ने अचानक पोद्दार लॉ फर्म में शामिल होने का फैसला किया. उसने अरमान के साथ ऑफिस जाना शुरू किया और नई चीजें सीखीं, लेकिन, वह कानूनी मुसीबत में फंस गया है. उसे लगता है कि देश छोड़कर जाना ही एकमात्र उपाय है. उसकी प्लानिंग तब फेल हो जाती है, जब परिवार वालों को सच्चाई का पता चलता है. अरमान उसे समझाता है कि उसे कहीं नहीं जाना चाहिए. हालांकि, कृष अरमान का अपमान करता है और उसे दूर रहने के लिए कहता है. कृष अपने पिता संजय से प्रभावित होता है और देश छोड़ने का फैसला करता है.

यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola