Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी मां से नफरत करने लगेगी मायरा, अभीरा और वाणी का होगा एक्सीडेंट
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2026 2:59 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा अपनी मां से गले नहीं मिलती. मायरा कहती है कि वह उससे प्यार नहीं करती. दूसरी तरफ अभीरा, वाणी को बचाने में कामयाब होती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से कहती है कि वह मायरा से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है. मायरा ही उसकी पूरी दुनिया है, क्योंकि वह उसकी बेटी है. इस पर अरमान कहता है कि इसका मतलब यह हुआ कि उसके लिए वाणी और मायरा बराबर हैं. अरमान की यह बात अभीरा को चुभ जाती है और वह गुस्से में हाथ उठा देती है. अरमान ताना मारते हुए कहता है कि वह अच्छी पत्नी हो सकती है, लेकिन एक बुरी मां है. अभीरा कहती है कि उसे मायरा से मिलने का पूरा हक है और कोई उसे रोक नहीं सकता.
मेहर का खतरनाक प्लान
मेहर और रमेश अस्पताल पहुंचते हैं. उनका मकसद वाणी को मारना होता है. मेहर, रमेश को आदेश देती है कि किसी भी हालत में वाणी को खत्म कर दे. रमेश अपने गुंडों के साथ कमरे में पहुंचता है, लेकिन एक नर्स वाणी को बचाने की कोशिश करती है. दूसरी ओर अरमान, अभीरा को मायरा से मिलने से रोकता है, लेकिन मायरा खुद मिलने का फैसला करती है. जैसे ही अभीरा उसे गले लगाने जाती है, मायरा उसे धक्का दे देती है. वह आरोप लगाती है कि अभीरा, वाणी से ज्यादा प्यार करती है और उसे बचाने नहीं आई.
वाणी पर मंडराया खतरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पूजा, वाणी को बचाने में लगी रहती है और अभीरा को फोन कर खतरे के बारे में बताती है. अभीरा तुरंत अस्पताल पहुंचने का वादा करती है अरमान और मायरा यह सुनकर हैरान रह जाते हैं. अभीरा, पूजा की मदद से वाणी को बचा लेती है और दोनों एम्बुलेंस में छिप जाती हैं. अरमान अस्पताल पहुंचता है, लेकिन अभीरा से बात नहीं हो पाती. गुस्से में वह अपना फोन तोड़ देता है. अभीरा, वाणी को सुरक्षित जगह ले जाती है, लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आया 8 साल का लीप, फिर से अलग हुए अरमान-अभीरा, मायरा और वाणी हो गई बड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










